CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! शादी के 45 दिन बाद पति का मर्डर, फूफा के साथ था पत्नी का संबंध

बिहार में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! शादी के 45 दिन बाद पति का मर्डर, फूफा के साथ था पत्नी का संबंध

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद में हुई एक हत्या से राजा रघुवंशी मर्डर केस की याद ताजा हो गई है. दरअसल 24 जून की रात नबीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप मोड़ के पास प्रियांशु (उम्र करीब 25 साल) उर्फ छोटू की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के पीछे के कारण का बीते बुधवार (02 जुलाई) को पुलिस ने खुलासा कर दिया. साथ ही हत्या की मास्टरमाइंड छोटू की पत्नी गूंजा सिंह (उम्र करीब 20-21 साल) समेत 3 आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

औरंगाबाद के एसपी अंबरीष राहुल ने कहा कि मृतक छोटू की पत्नी गूंजा का अनैतिक संबंध उसके सगे फूफा जीवन सिंह (उम्र करीब 50 से 55 साल) के साथ था. गूंजा की शादी हो जाने के बाद प्रियांशु दोनों के बीच बाधक बनने लगा. यही कारण है कि प्रेमी फूफा जीवन के साथ मिलकर गूंजा ने अपने पति की हत्या कराने का फैसला कर लिया.

हत्या के लिए शूटर को किया गया था हायर

बताया गया कि जीवन ने भाड़े के शूटर को हायर किया और शादी के करीब 45 दिन बाद 24 जून की रात प्रियांशु जब बाइक से अपने गांव बड़वान लौट रहा था तो रास्ते में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. एसपी ने कहा कि घटना के बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पत्नी गूंजा सिंह और दो अन्य आरोपित जयशंकर और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी

पूछताछ में गूंजा ने इस खूनी साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार भी कर ली है. एसपी अंबरीष राहुल ने कहा कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर इस घटना के खुलासे के बाद हर कोई हैरान है. 

Big Breaking : छत्‍तीसगढ़ में इस महीने से 4 लाख 11 हजार कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, 62966 कार्ड रायपुर में ब्लाक, जानिए वजह
Bhilai News : सेंट जॉन हायर सेकेण्डरी स्कूल में मेधावी बच्चे प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित, विधायक की पहल से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार-दिनेश पाठक
CG कोल लेव्ही स्कैम 🛑 IAS समीर बिश्नोई, रानू साहू व सौम्या चौरसिया के 19 ठिकानों पर फिर से छापे, राजस्थान कर्नाटक में भी एसीबी की टीम ने दी दबिश
Big Break : ये क्या बोल गए राहुल गांधी….. ❗मिस इंडिया को लेकर पूछ डाले ये सवाल…कहा मिस INDIA कॉम्पीटिशन में….. ❓
कोचिंग हादसा 🛑 अपनी बेटी के संबंध में पतासाजी करने गए परिजनों को मुर्दा घर से एक कागज पकड़ा दिया गया जिस पर नाम लिखा था “श्रेया यादव”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

You Might Also Like

अन्यट्रेंडिंगराजनीति

3 बच्चों के पिता ने किया नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

03/04/2023
अन्य

मुजफ्फरनगर: आतिशबाजी को लेकर दो समुदायों में झड़प, बारातियों को लाठी-डंडों से पीटा, गांव में फोर्स तैनात

07/03/2025
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई के पावर हाऊस में बिहार के तीन युवकों से 4 लाख का गांजा जब्त, कार्रवाई में जुटी छावनी पुलिस

11/07/2024
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

बिना कमिश्नर की जानकारी निगम मद हो गया खाली….❗मामला भिलाई नगर निगम का, MLA रिकेश ने लिखा CM को पत्र, अब होगी जांच

30/09/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?