CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhupesh Baghel Claim : भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया, नहीं माने तो पड़े छापे – भूपेश बघेल का बड़ा दावा

Bhupesh Baghel Claim : भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया, नहीं माने तो पड़े छापे – भूपेश बघेल का बड़ा दावा

By Newsdesk Admin
11/02/2026
Share
Bhupesh Baghel Claim
Bhupesh Baghel Claim

सीजी भास्कर 11 फ़रवरी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचाने वाला बयान (Bhupesh Baghel Claim) दिया है। देश के जाने-माने अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने दावा किया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से दिल्ली बुलाकर भाजपा में शामिल होने के लिए इशारों-इशारों में दबाव बनाया गया।

Contents
  • “मदद का ऑफर मिला, लेकिन शर्तें समझ में बाद में आईं”
  • “इशारा साफ था – बीजेपी ज्वाइन कीजिए”
  • दिल्ली से लौटते ही पड़ते थे छापे?
  • राजनीति में बढ़ी हलचल

भूपेश बघेल के मुताबिक, जब भी वे दिल्ली जाकर इन नेताओं से मुलाकात कर लौटते थे और किसी तरह का राजनीतिक कमिटमेंट नहीं करते थे, तो कुछ ही दिनों बाद उनके परिजनों और करीबी लोगों के यहां केंद्रीय एजेंसियों के छापे पड़ने लगते थे। उनके इस दावे के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई सरगर्मी देखी जा रही है।

“मदद का ऑफर मिला, लेकिन शर्तें समझ में बाद में आईं”

पॉडकास्ट में भूपेश बघेल ने बताया कि शुरुआत में जब उन्हें दिल्ली बुलाया गया, तो उन्होंने इसे एक शिष्टाचार भेंट (Bhupesh Baghel Claim) माना। मुलाकातों के दौरान सामान्य बातचीत के साथ-साथ उनके और उनके करीबियों के खिलाफ चल रहे मामलों का जिक्र किया जाता था और “मदद” का आश्वासन भी दिया जाता था। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें इस तरह की मदद का ऑफर क्यों दिया जा रहा है, लेकिन समय के साथ तस्वीर साफ होती चली गई।

“इशारा साफ था – बीजेपी ज्वाइन कीजिए”

भूपेश बघेल का दावा है कि बातचीत के दौरान उन्हें स्पष्ट संकेत दिए जाते थे कि यदि वे भाजपा में शामिल हो जाएं, तो उनके खिलाफ चल रहे मामलों में राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा, “मेरा स्टैंड शुरू से साफ था। मैंने कहा कि मैं विपक्ष में हूं और विपक्ष का काम सरकार की आलोचना करना है। मैं वही करता रहूंगा। इसके बावजूद मुझसे पूछा जाता था कि कौन से अधिकारी भरोसेमंद हैं और किस तरह से मदद की जा सकती है।”

दिल्ली से लौटते ही पड़ते थे छापे?

पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, जब-जब वे इन मुलाकातों के बाद बिना किसी सहमति के लौटते थे, तब कुछ ही समय में उनके या उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई शुरू (Bhupesh Baghel Claim) हो जाती थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक बार उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। बातचीत में उन्होंने कहा कि मदद के वादे के बावजूद उनके यहां छापे पड़े हैं, जिस पर अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया गया।

राजनीति में बढ़ी हलचल

भूपेश बघेल का कहना है कि बाद में उन्हें यह पूरी तरह समझ आ गया कि भाजपा में शामिल होने का कमिटमेंट न देने की वजह से ही दबाव बनाने की रणनीति अपनाई जा रही थी। उनके इस बयान के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस इसे राजनीतिक दबाव की मिसाल बता रही है, वहीं भाजपा की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

CG News 🛑 T-20 फायनल मुकाबले पर ऑनलाइन बेटिंग में‌ लगा 5 करोड़ का दांव 🛑 72 एटीएम, 21 मोबाइल, 26 सिम, 37 चेक बुक और दो बाइक समेत 85 बैंक खातों पुलिस ने किए फ्रीज
किराये के मकान में अवैध बार, 1.6 लाख की विदेशी शराब जब्त, मोबाइल खोलेगा “राज”
छत्तीसगढ़ में CM और हेल्थ Minister की अनूठी पहल 🟠 स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी हड़ताल तत्काल वापस लेने दी सहमति
कांग्रेस में टिकट घोषणा बाद जमकर हंगामा, कार्यकर्ता खुले तौर पर सीनियर नेताओं पर टिकट बेचने का लगा रहे आरोप, एक पूर्व विधायक ने कहा – “जरा, ठहर जाओ घोषणा बाद करूंगा धमाका”
Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CBI जांच के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के…

Chhattisgarh Coal Levy Scam
Chhattisgarh Coal Levy Scam : अंतिम चार्जशीट आज पेश होगी, नेताओं-अफसरों पर करोड़ों के लेनदेन का दावा

Chhattisgarh Coal Levy Scam : पूर्व विधायक चंद्रदेव…

Digital Arrest Cyber Fraud
Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी

Digital Arrest Cyber Fraud : पुलिस ने मामला…

Jashpur Ganja Smuggling Case
Jashpur Ganja Smuggling Case : खाली शराब की बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी, 3.41 करोड़ का माल जब्त

Jashpur Ganja Smuggling Case :अब पुलिस यह पता…

Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश
Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश

Missing Persons Cases :पुलिस का कहना है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?