CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Women Cricket Team : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाएंगी दम, विश्व कप पर नजर

Chhattisgarh Women Cricket Team : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाएंगी दम, विश्व कप पर नजर

By Newsdesk Admin
22/11/2026
Share
Chhattisgarh Women Cricket Team : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाएंगी दम, विश्व कप पर नजर
Chhattisgarh Women Cricket Team : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाएंगी दम, विश्व कप पर नजर

सीजी भास्कर, रायपुर, 22 नवंबर 2026।  छत्तीसगढ़ की दो बेटियों ने क्रिकेट के मैदान पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पलक सिंह और महक नरवसे (Chhattisgarh Women Cricket Team) का चयन भारतीय महिला अंडर-19 टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। यह सीरीज 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक वडोदरा और सूरत में खेली जाएगी। जनवरी 2027 में होने वाले अंडर-19 टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। 13 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच अपनी रफ्तार से पहचान बनाने वाली पलक और सीमित संसाधनों के बीच क्रिकेट शुरू कर राष्ट्रीय टीम तक पहुंची महक की सफलता ने प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को गर्व का मौका दिया है।

Contents
  • 13 हजार खिलाड़ियों को पछाड़ा
  • थापी से शुरू हुआ सफर
  • गेंद और बल्ले दोनों से कमाल
  • विश्व कप की तैयारी

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Electricity Bill : अक्टूबर के बिल ने बिगाड़ा बजट! बिजली उपभोक्ताओं पर 8 हजार तक अतिरिक्त बोझ, जानिए किस वजह से बढ़ी रकम

13 हजार खिलाड़ियों को पछाड़ा

15 वर्षीय तेज गेंदबाज पलक सिंह ने महिला प्रीमियर लीग की स्पीड क्वीन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। देशभर के 13 हजार से अधिक खिलाड़ियों के बीच जोनल ट्रायल में पलक ने 108 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। इसके बाद मुंबई में आयोजित अंतिम मुकाबले में उन्होंने 106 किलोमीटर प्रति घंटे की गति दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के बाद पलक को बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उत्कृष्टता केंद्र में विशेष प्रशिक्षण का मौका मिला। घरेलू क्रिकेट में भी पलक ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने आठ मैचों में पांच विकेट हासिल किए हैं। उनके प्रदर्शन के आधार पर महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी सूची में भी जगह मिली है, जहां उनका आधार मूल्य 10 लाख रुपए रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Swami Vivekananda School Chhattisgarh : अगले सत्र से खुलेंगे 150 नए स्कूल, पहली से 12वीं तक अंग्रेजी में पढ़ाई; सरकार ने रखे 100 करोड़

थापी से शुरू हुआ सफर

राजनांदगांव की महक नरवसे की क्रिकेट यात्रा भी संघर्ष और जुनून की कहानी है। बचपन में क्रिकेट खेलने के लिए उनके पास बल्ला नहीं था। उन्होंने कपड़े धोने वाली लकड़ी की थापी को बल्ला बनाकर प्लास्टिक की गेंद से खेलना शुरू किया। शुरुआती दिनों में कोच मनोज तिवारी के मार्गदर्शन में उन्होंने लड़कों के साथ अभ्यास किया और धीरे-धीरे अपने खेल को निखारा। जून 2026 में श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान रह चुकीं महक को अब दूसरी बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का भरोसा मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें : Raipur Ring Road Overbridge : रायपुर में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 450 करोड़ खर्च कर रिंग रोड-2 पर बनेंगे 7 ओवरब्रिज, जानिए कहां-कहां

गेंद और बल्ले दोनों से कमाल

महक ने 2025-26 के सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में नौ मैच खेलकर 212 रन बनाए और 20 विकेट हासिल किए। महिला अंडर-19 वनडे में उनके नाम चार मैचों में 67 रन और आठ विकेट दर्ज हैं। अंडर-23 टी-20 प्रतियोगिता में भी उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर अब महक इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरेंगी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Patwari Strike : सीएम साय के आश्वासन के बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, वेतन विसंगति और प्रमोशन पर बनेगी कमेटी

विश्व कप की तैयारी

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज दोनों खिलाड़ियों के लिए खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का बड़ा मौका होगी। जनवरी 2027 में होने वाले अंडर-19 टी-20 विश्व कप से पहले इस सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। पलक की तेज गेंदबाजी और महक की ऑलराउंड क्षमता भारतीय टीम को मजबूती दे सकती है। छत्तीसगढ़ की इन दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना प्रदेश की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का तूफान जारी, 17वें दिन KGF 2 को पछाड़कर बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड

IPL 2025 : प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करने चेपॉक के मैदान में भिड़ेंगे दो Kings
IPL Playoffs Scenario : रोचक हुई प्लेऑफ की जंग… अब 8 टीमें रेस में, नई टीम जीत सकती है खिताब
Sanju Samon Fine IPL 2025: गुजरात से हारकर कप्तान संजू सैमसन को लगी लाखों की चपत, राजस्थान के ख‍िलाड़‍ियों को भी नुकसान, जानें वजह
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
CGPSC Scam : CGPSC घोटाला मामले में टामन सिंह सोनवानी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Women Cricket Team : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाएंगी दम, विश्व कप पर नजर
Chhattisgarh Women Cricket Team : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाएंगी दम, विश्व कप पर नजर

छत्तीसगढ़ की दो बेटियों ने क्रिकेट के मैदान…

Chhattisgarh Electricity Bill : अक्टूबर के बिल ने बिगाड़ा बजट! बिजली उपभोक्ताओं पर 8 हजार तक अतिरिक्त बोझ, जानिए किस वजह से बढ़ी रकम
Chhattisgarh Electricity Bill : अक्टूबर के बिल ने बिगाड़ा बजट! बिजली उपभोक्ताओं पर 8 हजार तक अतिरिक्त बोझ, जानिए किस वजह से बढ़ी रकम

इस बार कई घरों के बिजली बिल में…

Swami Vivekananda School Chhattisgarh : अगले सत्र से खुलेंगे 150 नए स्कूल, पहली से 12वीं तक अंग्रेजी में पढ़ाई; सरकार ने रखे 100 करोड़
Swami Vivekananda School Chhattisgarh : अगले सत्र से खुलेंगे 150 नए स्कूल, पहली से 12वीं तक अंग्रेजी में पढ़ाई; सरकार ने रखे 100 करोड़

सरकारी स्कूलों की पढ़ाई का तरीका बदलने की…

Raipur Ring Road Overbridge : रायपुर में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 450 करोड़ खर्च कर रिंग रोड-2 पर बनेंगे 7 ओवरब्रिज, जानिए कहां-कहां
Raipur Ring Road Overbridge : रायपुर में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 450 करोड़ खर्च कर रिंग रोड-2 पर बनेंगे 7 ओवरब्रिज, जानिए कहां-कहां

राजधानी रायपुर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम…

Chhattisgarh Patwari Strike : सीएम साय के आश्वासन के बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, वेतन विसंगति और प्रमोशन पर बनेगी कमेटी
Chhattisgarh Patwari Strike : सीएम साय के आश्वासन के बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, वेतन विसंगति और प्रमोशन पर बनेगी कमेटी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सकारात्मक चर्चा के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?