CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025 : प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करने चेपॉक के मैदान में भिड़ेंगे दो Kings

IPL 2025 : प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करने चेपॉक के मैदान में भिड़ेंगे दो Kings

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share
IPL 2025
IPL 2025

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल। आईपीएल के 49वें मुकाबले (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच बुधवार को खेले जाने वाले इस रोमांचक मैच की मेजबानी चेन्नई का ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम करने वाला है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी।

Contents
  • पिच रिपोर्ट (IPL 2025)
  • हेड टू हेड आंकड़े (IPL 2025)
  • दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मौजूदा सीजन में घरेलू टीम को खेले गए 9 मैचों में से केवल 2 मौकों पर जीत हासिल हुई है। बता दें, खेले गए पिछले पांच मैचों में उन्हें केवल 1 बार ही जीत मिली है। वर्तमान में सीएसके 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के आखिरी पायदान पर है। हालांकि, उनके अब भी 5 मैच बचे हैं और अगर सीएसके इन 5 मैचों में जीत हासिल करने में सफल रहती हैं तो वह प्लेऑफ तक पहुंच सकती है। ऐसे में वह इस मैच में जीतने की पूरी कोशिश करने वाली है।

वहीं, पंजाब किंग्स (IPL 2025) को खेले गए 9 मुकबलों में से 5 में जीत हासिल हुई है। जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। फिलहाल, पॉइंट्स टेबल पर टीम 11 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। ऐसे में वह सीएसके के खिलाफ इस मैच में जीत के साथ अपनी स्थिती और मजबूत करने के इरादे से चेपॉक के मैदान पर उतरेगी।

पिच रिपोर्ट (IPL 2025)

चेपॉक के पिच की बात करें तो, इस मैदान पर स्पिनरों को खूब फायदा मिलता है। और जैसे जैसे गेम आगे बढ़ता है वैसे वैसे पिच और भी धीमी होती जाती है। इस मैच में ओस की वजह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर के ओस की भूमिका खेल के अंतिम ओवरों में ज्यादा होने की संभावना है। मौजूदा सीजन में अब तक इस मैदान पर पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन मौकों पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है।

हेड टू हेड आंकड़े (IPL 2025)

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स कुल 32 बार टकरा चुके हैं। इन 32 मैचों में से 17 मौकों पर चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है। वहीं, पंजाब किंग्स को 14 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। जबकि एक मैच का नतीजा ड्रॉ रहा था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

पंजाब किंग्स

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Delhi Riots : इस मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने आदेश, गिरफ्तारी की उठी मांग
भोपाल के 60 इलाकों में कल बिजली कटौती: प्रोफेसर कॉलोनी, सुभाषनगर, सर्वधर्म, बीमाकुंज और कैलाश नगर में सप्लाई बाधित…
Gold Silver Price Today News : चांदी में ‘महागिरावट’! 5 दिन में 12,000 से ज्यादा सस्ती, सोने की चमक भी हुई फीकी
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : PTI की काली करतूत, कहा – “यदि किसी को भी बताया तो भविष्य बर्बाद कर दूंगा” 🛑 काम करने के बहाने छात्रा को घर बुलाकर छेड़छाड़, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?