CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025 Match Fixing : आईपीएल में फूटा मैच फ‍िक्स‍िंग का बम! RR पर लगे आरोप

IPL 2025 Match Fixing : आईपीएल में फूटा मैच फ‍िक्स‍िंग का बम! RR पर लगे आरोप

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share
IPL 2025 Match Fixing
IPL 2025 Match Fixing

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल : IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के एक रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार मिली थी, अब इसी  अब विवाद शुरू हो गया है. राजस्थान रॉयल्स की हार पर मैच फिक्सिंग (IPL 2025 Match Fixing) के आरोप लगने लगे हैं. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी के कन्वेनर ने जयदीप बिहाणी का कहना है कि इस मैच में कुछ गड़बड़ जरूर हुई है. 

मैच (IPL 2025 Match Fixing) की बात करें तो राजस्थान को 181 रन का टारगेट मिला था, और आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए सिर्फ 9 रन चाहिए थे, वो भी तब जब उनके 6 विकेट बचे थे. लेकिन लखनऊ के बॉलर आवेश खान ने कमाल की बॉलिंग की और राजस्थान दो रन से हार गया. इस हार के बाद ही राजस्थान टीम पर सवाल उठे हैं. 

जयदीप बिहाणी को इस हार पर शक हुआ है. उन्होंने सवाल उठाया कि अपने ही होम ग्राउंड पर टीम ऐसे कैसे हार गई. एक इंटरव्यू में उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी 2013 में राजस्थान के कुछ खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में फंसे थे, और टीम का इतिहास थोड़ा विवादित रहा है. 

उन्होंने ये भी आरोप (IPL 2025 Match Fixing) लगाया कि फ्रेंचाइजी के मालिक राज कुंद्रा भी पहले सट्टेबाजी के मामले में पकड़े जा चुके हैं, और इसके चलते टीम को दो साल के लिए बैन भी झेलना पड़ा था. इस बार भी उन्होंने बीसीसीआई से मांग की है कि मामले की जांच होनी चाहिए. फ्रेंचाइज़ी के मालिक राज कुंद्रा जब सट्टेबाजी में पकड़े गए थे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ-साथ राजस्थान की टीम पर भी 2016 और 2017 में दो सेशन लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था. 

इसके अलावा जयदीप बिहाणी का आरोप है कि आईपीएल की मेजबानी से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को बिना किसी ठोस वजह के दूर रखा गया उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स काउंसिल और राजस्थान रॉयल्स ने ये कहकर बहाना बनाया कि एसोसिएशन के पास सवाई मानसिंह स्टेडियम से कोई करार (MOU) नहीं है. लेकिन सवाल ये है कि अगर करार नहीं भी था, तो क्या स्पोर्ट्स काउंसिल को हर मैच के पैसे नहीं मिल रहे?

वैसे ये पहली बार नहीं है जब राजस्थान ने आखिरी ओवर में हार का सामना किया हो, इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वो 9 रन नहीं बना पाए थे और मैच सुपर ओवर में हार गए थे. अब तक राजस्थान ने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है. उनका अगला मैच 24 अप्रैल को आरसीबी से होगा. 

Down to the wire! 😱#AveshKhan holds his nerve and defends 9 runs in the final over! #LSG steal a last ball thriller from #RR at the death! 🎯

Next up on #IPLRevengeWeek 👉 #PBKSvRCB | SUN, 20 APR, 2:30 PM | LIVE on Star Sports 2, Star Sports-2 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/eQwV2YH4ar

— Star Sports (@StarSportsIndia) April 19, 2025
Dhoni-Kohli VIDEO : धोनी ने विराट कोहली के लिए खुद ड्राइव की कार, खिलाड़ियों को अपने घर पर दिया जीत का मंत्र
South Africa Tour of India : भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम का ऐलान… सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा
Apollo Tyres Jersey Sponsorship : भारतीय टीम की जर्सी पर छाएगा नया नाम, 579 करोड़ की बोली लगाकर इस कंपनी ने मारी सबसे बड़ी बाजी
गुस्सा हो रहे हो आप… Suryakumar Yadav Press Conference में पाकिस्तानी रिपोर्टर को मिला करारा जवाब
IPL 2026 Captaincy Crisis : कप्तानों का ‘कैरियर क्रैश’ सीजन! 27 करोड़ी पंत से लेकर ‘बापू’ और गायकवाड़ तक… फॉर्म और फैसलों का सूखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

Jagdalpur Knife Attack
Jagdalpur Knife Attack : चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Jagdalpur Knife Attack :आम नागरिकों से भी अपील…

CEO Action on Development Works : सीईओ ने वेतन रोका, अधिकारियों को थमाए नोटिस

CEO Action on Development Works : निरीक्षण के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?