CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pakistani Cricketer in IPL : आईपीएल खेलने को तरसे पाकिस्तानी… एक बार ही मिला 11 खिलाड़ियों को मौका

Pakistani Cricketer in IPL : आईपीएल खेलने को तरसे पाकिस्तानी… एक बार ही मिला 11 खिलाड़ियों को मौका

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share
Pakistani Cricketer in IPL
Pakistani Cricketer in IPL

Pakistani Cricketer in IPL : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है, जो कि 5 दिन बाद होगा। पहला मुकाबला ईडन गार्डन (Pakistani Cricketer in IPL) में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।

इस बार रजत पाटीदार को RCB का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर से पाकिस्तानी (Pakistani Cricketer in IPL) खिलाड़ियों को IPL में खेलते हुए नहीं देखने का मौका मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL में एक बार खेलने का अवसर मिला था।

वास्तव में, 2008 के IPL सीजन के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में खटास आ गई, जिसके कारण राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL में खेलने का मौका नहीं मिला। यह भी ध्यान देने योग्य है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL के पहले सीजन, यानी 2008 में, पहली और आखिरी बार खेलने का अवसर मिला था।

पहले सीजन में कुल 8 टीमें थीं, जिनमें से 5 टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे। 2008 के सीजन में शाहिद आफरीदी, शोएब मलिक और शोएब अख्तर सहित 11 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला था। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में सबसे अधिक 4 पाकिस्तानी क्रिकेटर शामिल थे, जिनमें सलमान बट, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज और उमर गुल शामिल थे।

इन तीन टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

राजस्थान रॉयल्स (RR) में तीन खिलाड़ियों, कामरान अकमल, यूनुस खान, और सोहेल तनवीर को खेलने का अवसर मिला। वहीं, दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) में दो खिलाड़ियों, मोहम्मद आसिफ और शोएब मलिक को जगह मिली। हैदराबाद की टीम, डेक्कन चार्जर्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया, जिसमें हैदराबाद ने शाहिद आफरीदी और बेंगलुरु ने मिस्बाह उल हक को खेलाया।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP), और मुंबई इंडियंस (MI) ही ऐसी टीमें थीं, जिनमें कोई भी पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं था। इस दौरान, सोहेल तनवीर ने एक मैच में 6 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया, जो 11 साल तक कायम रहा।

2008 में किस टीम में कितने पाकिस्तानी प्लेयर खेले (Pakistani Cricketer in IPL)

केकेआर में 4 प्लेयर खेले – सलमान बट, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज और उमर गुल शामिल.

राजस्थान टीम में 3 प्लेयर – कामरान अकमल, यूनुस खान, सोहेल तनवीर.

दिल्ली टीम में 2 प्लेयर – मोहम्मद आसिफ और शोएब मलिक

  • डेक्कन चार्जर्स में शाहिद आफरीदी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में मिस्बाह उल हक खेले थे.

इस बार 10 टीमों के बीच 65 दिनों में 74 मैच (Pakistani Cricketer in IPL)

IPL 2025 सीजन का फुल शेड्यूल एक महीने पहले 16 फरवरी को ही जारी हो गया था. इस बार 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर होंगे. दोपहर के मुकाबले 3.30 बजे से खेले जाएंगे. जबकि शाम के मुकाबले 7.30 बजे से शुरू होंगे.

IPL 2025 का ओपनिंग मैच इस बार शनिवार (22 मार्च) को होगा. यानि ठीक अगले दिन रविवार को पहला डबल हेडर देखने को मिलेगा. इस दौरान दोपहर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टक्कर राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगी. जबकि शाम को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होना है.

Abhishek Sharma’s Records : 68 गेंदों पर 135 रन ठोककर अभिषेक शर्मा ने बना डाले कई कीर्तिमान
IPL Excitement in Raipur : रायपुर में RCB का डबल धमाका, टिकट बिक्री शुरू, जानिए कहां खरीदे
Ind vs NZ Final : फाइनल में कल गदर काटेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी… न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन लाने की रखते हैं ताकत
Year Ender 2025 : धवन से लेकर साहा तक इन स्टार क्रिकेटरों ने इस साल कहा क्रिकेट को अलविदा
India A Team : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष को बड़ा मौका, भारत ‘ए’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?