सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों (Sugarcane Bonus Chhattisgarh) के लिए राज्य सरकार ने बोनस की गणना का आधार बढ़ा दिया है। अब गन्ने की खरीदी के लिए 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर को आधार बनाया जाएगा। इस फैसले से कवर्धा के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को करीब 24.55 करोड़ रुपए का बोनस मिलेगा। प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े कुल 31,022 किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपए की बोनस राशि मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : Soil Dam Chhattisgarh : मिट्टी बांध ने सहेजा बारिश का पानी, धान की रोपाई के वक्त किसानों को मिली राहत
बोनस गणना का आधार बढ़ा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गन्ना बोनस (Sugarcane Bonus Chhattisgarh) की गणना का आधार 355 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से लिए गए इस निर्णय से पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना बेचने वाले किसानों को बढ़ी हुई दर से बोनस मिलेगा। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर, कवर्धा में इस पेराई सत्र के दौरान कुल 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इसके आधार पर किसानों को लगभग 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि मिलने की गणना की गई है।
यह भी पढ़ें : Bijapur Maoist Surrender : बीजापुर में 35 लाख के इनामी 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, ओडिशा के 4 कैडर भी शामिल
प्रति क्विंटल 95.95 रुपए बोनस
पेराई सत्र 2025-26 के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 329.05 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित आधार है। बढ़ी हुई 425 रुपए की दर में से एफआरपी घटाने पर किसानों को 95.95 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा। इसी गणना के आधार पर भोरमदेव कारखाने से जुड़े किसानों को बोनस का लाभ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Financial Inclusion Campaign : 21 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में विशेष अभियान, जनधन खाते से बीमा और पेंशन तक मिलेगी सुविधा
चार कारखानों के किसानों को लाभ
प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 53,25,120 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इसके आधार पर कुल 31,022 गन्ना विक्रेता किसानों को करीब 51.09 करोड़ रुपए की बोनस राशि मिलने का अनुमान है। बोनस बढ़ोतरी (Sugarcane Bonus Chhattisgarh) से किसानों को खेती की लागत चुकाने, समय पर कृषि कार्य कराने और अगली फसल की तैयारी करने में आर्थिक मदद मिलेगी। राज्य सरकार के इस फैसले से कबीरधाम जिले के गन्ना किसानों में खुशी है।
किसानों को आर्थिक संबल
नवरात्रि से पहले लिए गए इस निर्णय को गन्ना उत्पादकों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है। किसानों ने बोनस गणना का आधार बढ़ाने के फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया है। बढ़ी हुई बोनस राशि (Sugarcane Bonus Chhattisgarh) से किसानों को आगामी कृषि सीजन की तैयारी में मदद मिलेगी। सरकार के इस फैसले से गन्ना उत्पादकों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Python Surgery : स्नेकमैन 250 किमी दूर ले गया अजगर, 3 घंटे की सर्जरी में निकाला ट्यूमर



