CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bijapur Diesel Petrol Crisis : किसानों का फूटा गुस्सा, ट्रैक्टर रैली निकाल विधायक संग किया प्रदर्शन

Bijapur Diesel Petrol Crisis : किसानों का फूटा गुस्सा, ट्रैक्टर रैली निकाल विधायक संग किया प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। बीजापुर। जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर किसानों और आम लोगों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। विधायक विक्रम शाह मंडावी के नेतृत्व में नैमेड से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद मिनीग्राउंड में आमसभा आयोजित कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। (Bijapur Diesel Petrol Crisis)

Contents
  • विधायक ने सरकार पर साधा निशाना : Bijapur Diesel Petrol Crisis
  • “समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन”
  • किसानों ने ब्लैक मार्केटिंग का लगाया आरोप : Bijapur Diesel Petrol Crisis

विधायक ने सरकार पर साधा निशाना : Bijapur Diesel Petrol Crisis

सभा को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के ढाई वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और किसान पहले से खाद और बीज की समस्या से जूझ रहे हैं। अब डीजल-पेट्रोल की किल्लत ने खेती-किसानी को और मुश्किल बना दिया है।

“समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन”

विधायक मंडावी ने आरोप लगाया कि किसान जब पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने पहुंचते हैं तो उन्हें डीजल-पेट्रोल देने से मना कर दिया जाता है और कई जगह उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने सरकार से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

किसानों ने ब्लैक मार्केटिंग का लगाया आरोप : Bijapur Diesel Petrol Crisis

दूर-दराज के गांवों से आए किसानों ने बताया कि बारिश का समय होने के कारण खेती की तैयारियां चरम पर हैं, लेकिन डीजल-पेट्रोल नहीं मिलने से खेतों में काम प्रभावित हो रहा है। किसानों का आरोप है कि पेट्रोल पंपों पर उन्हें ईंधन देने से इनकार किया जाता है, जबकि व्यापारियों को खुलेआम जरकिन और डिब्बों में डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे, विधानसभा में जमकर हंगामा
Census Of India Preparation : जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जिले में 17 पदों पर एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती, 2 मार्च तक आमंत्रित किए गए प्रस्ताव
BJP नेत्री समेत 3 के खिलाफ FIR:कोरबा में सड़क पर लेटाकर पीटा था; विधायक ने कार्रवाई की मांग की..
Illegal Money Lending Case : टीटीई ने छात्र को उधारी के जाल में फंसाकर वसूले 1.39 लाख एक्स्ट्रा, मां की शिकायत पर FIR
बेटी की शादी के दो दिन बाद पिता ने की खुदकुशी, पेड़ से लटकती मिली लाश, कर्ज बनी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?