सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 54 जंगली हाथियों के झुंड की दस्तक (Chhattisgarh Elephant News) से वन विभाग अलर्ट हो गया है। हाथियों का दल फिलहाल पेंड्रा क्षेत्र के दमदम के घने जंगलों में विचरण कर रहा है। बड़ी संख्या में हाथियों के एक साथ पहुंचने से आसपास के गांवों में भी चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की समझाइश दी जा रही है।
कटघोरा से मरवाही पहुंचा 54 हाथियों का दल
जानकारी के अनुसार 54 हाथियों का यह दल पहले कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र में मौजूद था। मंगलवार रात हाथियों का झुंड मरवाही वन क्षेत्र की सीमा के पास पहुंचा। इसके बाद बुधवार देर शाम बनखेता क्षेत्र से होते हुए हाथी दमदम के घने जंगलों में दाखिल हो गए। वन विभाग के मुताबिक हाथियों के इस बड़े दल के क्षेत्र में पहुंचने के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खासकर पकती धान की फसल और जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें : Telibandha Chowk : तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, नए नाम को लेकर सामने आई पूरी तस्वीर
गांवों में मुनादी कराकर किया जा रहा अलर्ट
हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग की ओर से आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। रूमगा, मटियादांड, सेमरदर्री नाका, बहरीझोरकी, मगुर्दा, दानीकुण्डी, गुल्लीडांड, मौहरीटोला, कारगिकला, मरवाही और पीपरडोल समेत कई गांवों में लोगों को अलर्ट किया गया है। हाथियों की मौजूदगी (Chhattisgarh Elephant News) को देखते हुए ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने कहा गया है।
यह भी पढ़ें : Farmers Protest : 1700 करोड़ के बकाये समेत 11 मांगों को लेकर आज सड़कों पर किसान, ट्रैक्टर रैली से प्रदर्शन
24 घंटे हाथियों की निगरानी
वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई है। टीम हाथियों के मूवमेंट की लगातार निगरानी कर रही है। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों और मुख्यालय तक पहुंचाई जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि हाथियों के झुंड की दिशा और गतिविधियों की जानकारी पहले से मिलती रहे। इससे आसपास के ग्रामीणों को समय रहते सतर्क किया जा सकेगा और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : Sukhdev Bhagat : राहुल गांधी के दौरे से पहले दंतेवाड़ा पहुंचेंगे कांग्रेस प्रभारी, तैयारियों पर होगी अहम बैठक
हाथियों के पास जाने और सेल्फी लेने से बचें
वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के झुंड के पास नहीं जाने की अपील की है। हाथियों को देखने के लिए भीड़ लगाने, उनका पीछा करने, सेल्फी लेने या पत्थर मारकर भगाने की कोशिश नहीं करने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार हाथियों को परेशान करने या उनके बहुत करीब जाने से वे आक्रामक हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में इंसानों और हाथियों दोनों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए हाथियों की मौजूदगी (Chhattisgarh Elephant News) के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : Shyam Chemicals : भिलाई श्याम केमिकल्स में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
शाम और रात में जंगल जाने से बचें
वन विभाग ने ग्रामीणों को शाम और रात के समय जंगल या खेतों की ओर अकेले नहीं जाने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों से संभव हो तो पक्के और सुरक्षित मकानों में रहने की अपील की गई है। साथ ही हाथियों के मूवमेंट की जानकारी मिलने पर तत्काल सतर्क होने कहा गया है।
यह भी पढ़ें : Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल
बिजली विभाग से भी किया गया संपर्क
हाथियों की सुरक्षा और करंट से होने वाले हादसों को रोकने के लिए वन विभाग ने विद्युत वितरण कंपनी से भी संपर्क किया है। जरूरत पड़ने पर हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण फीडरों की बिजली तत्काल बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
यह भी पढ़ें : Premanand Maharaj Security : प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
जनहानि रोकना वन विभाग की प्राथमिकता
वन विभाग के सामने फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता हाथियों और ग्रामीणों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 54 हाथियों का बड़ा दल जिस क्षेत्र में मौजूद है, वहां लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से विभाग के निर्देशों का पालन करने और हाथियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर सावधानी बरतने कहा गया है। आने वाले दिनों में हाथियों का दल किस दिशा में आगे बढ़ता है, इस पर भी विभाग की विशेष नजर रहेगी। फिलहाल टीमें हाथियों के झुंड की गतिविधियों (Chhattisgarh Elephant News) पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : Garba Controversy : गरबा विवाद पर मंत्री का बयान, बोले- आस्था का सम्मान करें, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई



