सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में गरबा आयोजनों को लेकर चल रहे विवाद के बीच पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लोगों से धार्मिक परंपराओं और आयोजन की मर्यादा का सम्मान करने की अपील (Garba Controversy) की है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके
पहचान छिपाकर पहुंचने पर कार्रवाई
मंत्री ने राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गरबा और डांडिया धार्मिक आयोजन हैं। ऐसे में इसमें शामिल होने वालों को आयोजकों के नियमों और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत गतिविधि करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान
मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोगों की गलत हरकतों के लिए पूरे समाज को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। नवरात्रि के दौरान आयोजनों में अनुशासन और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं…SCST Entrepreneurs : एससीएसटी युवाओं के लिए 1000 करोड़ फंड की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन


