CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Attack in GARABAA : भिलाई गरबा उत्सव में जमकर बवाल, मुस्लिम छात्र ने युवक का फोड़ा सिर

Attack in GARABAA : भिलाई गरबा उत्सव में जमकर बवाल, मुस्लिम छात्र ने युवक का फोड़ा सिर

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। भिलाई में गरबा उत्सव के दौरान जमकर बवाल हो गया है। एक मुस्लिम छात्र ने हिंदू छात्र के ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। (Attack in GARABAA)

Contents
  • मामला कल्याण कॉलेज कैम्पस का
  • तिलक लगा, गंगा जल छिड़क प्रवेश
  • कहा – हिन्दू आस्था का पर्व, कैंपस में आना है तो…Attack in GARABAA
  • मुझे अकेला पाकर किया हमला – घायल छात्र (Attack in GARABAA)
  • दो छात्रों का है विवाद जबरन धार्मिक…..आकाश कन्नौजे

मामला कल्याण कॉलेज कैम्पस का

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया है। घटना कल्याण महाविद्यालय सेक्टर 7 की है। जहां पर शनिवार को कॉलेज परिसर में ही गरबा उत्सव का आयोजन किया गया था।

तिलक लगा, गंगा जल छिड़क प्रवेश

कॉलेज में हुए गरबा के दौरान आरोपी मुस्लिम छात्र ने आयोजक हिंदू छात्र का सिर इसलिए फोड़ दिया कि उसने उसे तिलक लगा कर गरबा ग्राउंड में अंदर आने को कहा। (Attack in GARABAA)

आयोजन स्थल पर पहले से मौजूद भिलाई नगर थाना की पुलिस ने तत्काल आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया वहीं घायल छात्र का मुलाहिजा करा पुलिस ने FIR भी दर्ज कर लिया है।

जानकारी मिली है कि यह पूरा विवाद पिछले तीन दिनों से चल रहा है। कल्याण कॉलेज में गरबा के आयोजन को लेकर प्राचार्य से छात्र यूनियन परमिशन लेने गए थे। वहां पढ़ने वाला मुस्लिम छात्र इस आयोजन के खिलाफ में था और इस पर आपत्ति दर्ज करा रहा था।

इसी बीच कल आयोजकों और प्राचार्य ने भिलाई नगर पुलिस को सूचना दी थी कि कॉलेज में गरबे के दौरान विवाद की स्थिति न हो इसलिए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस वहां मौजूद रहे। आज दोपहर को भिलाई नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे।

गरबा शुरु होने से पहले ABVP और बजरंग दल से जुड़े छात्रों ने सभी का स्वागत तिलक लगा और गंगा जल छिड़क कर किया।

कहा – हिन्दू आस्था का पर्व, कैंपस में आना है तो…Attack in GARABAA

इसी दौरान आरोपी छात्र ने तिलक लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद आयोजकों ने उनसे गरबा कैंपस में आने से मना कर दिया क्योंकि यह हिंदुओं की आस्था का पर्व है।

इसी बीच दोनों ही छात्रों में गाली-गलौज होने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग किया। आरोपी छात्र अपने दोस्तों के साथ वहां खड़ा था।

जब आयोजक छात्र नागेश्वर यादव वहां से गुजरा तभी उसने मौका देखकर उसका किसी चीज से सिर पर हमला कर दिया और वह लहुलुहान हो गया।

आरोपी छात्र के समर्थन में NSUI के पदाधिकारी आ गए हैं। एनएसयूआई छात्र नेताओं का कहना है कि दो छात्रों के बीच की लड़ाई को जबरन हिन्दू मुस्लिम का धार्मिक रंग दिया जा रहा है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्राचार्य ने कल रात सूचना दी थी मिली कि गरबा में विवाद की संभावना है, जिसके कारण आज वहां पहले से ही पुलिस बल मौजूद था और गरबा कैंपस में अचानक यह घटना हुई, लेकिन पुलिस ने तुरंत एक्शन में आई और पूरी कार्रवाई की।

मुझे अकेला पाकर किया हमला – घायल छात्र (Attack in GARABAA)

घायल छात्र का कहना है कि यहां हर वर्ष गरबा होता है और गैर हिंदुओ को पहले ही दूर रहने कहा गया था लेकिन वह नहीं माना और जबरन वहां बहस करने लगा। इसी बीच मुझे अकेला पाकर उसने हमला कर दिया।

दो छात्रों का है विवाद जबरन धार्मिक…..आकाश कन्नौजे

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजे ने कहा कि इस मामले को जबरन धार्मिक रंग दिया जा रहा है। यह दो छात्रों के बीच की लड़ाई है, जो लंबे समय से चल रही है। घायल छात्र नागेश्वर कई दिनों से इसे जाति और धर्म को लेकर परेशान कर रहा था। छात्रों की लड़ाई कॉलेज में सुलझाई जा सकती थी लेकिन धर्म विशेष का होने की वजह से जबरन उसका करियर खराब करने उस पर FIR दर्ज कराई गई।

रायपुर में गांजा तस्करी करते राजस्थान और MP के युवक गिरफ्तार, स्कूल के पास पकड़ाए…
ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों पर किया सटीक हमला, अब पाकिस्तान की खैर नहीं
1.5 किमी तक बाढ़ में बहा युवक, 22 घंटे पेड़ से लटककर बचाई जान
जैसे सूरज पूरब से उगता है वैसे ही…, तेजस्वी यादव के CM फेस के सवाल पर RJD नेता दी बड़ी मिसाल
डिजिटल गिरफ्तारी बन गई 2.83 करोड़ की साजिश: रिटायर्ड महिला GM को मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का …
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Robbery
Bhilai Robbery : छात्रों को चाकू दिखाकर लूटने वालों का ऐसे खुला राज, पुलिस की कार्रवाई से सामने आई पूरी कहानी

भिलाई के नेहरू नगर इलाके में गुरुवार को…

Gariaband Tourism
Gariaband Tourism : गरियाबंद में पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्राकृतिक स्थलों पर सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक…

Eye Testing Machine
Eye Testing Machine : गरियाबंद जिला अस्पताल को मिली आधुनिक नेत्र जांच मशीन, मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा

गरियाबंद जिला अस्पताल में अब आंखों की जांच…

Kharif Farming
Kharif Farming : समय पर खाद और बीज मिलने से किसानों की बढ़ी रफ्तार, टोकन व्यवस्था खत्म होने से आसान हुई खरीफ की तैयारी

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। खरीफ सीजन की तैयारियों…

Gariaband News
Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। गरियाबंद में प्रधानमंत्री जीवन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?