CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GGU नमाज केस: NSS कोऑर्डिनेटर समेत 8 पर FIR, 155 हिंदू छात्रों से नमाज पढ़वाने और ब्रेनवॉश कर मुस्लिम धर्म अपनाने का आरोप..

GGU नमाज केस: NSS कोऑर्डिनेटर समेत 8 पर FIR, 155 हिंदू छात्रों से नमाज पढ़वाने और ब्रेनवॉश कर मुस्लिम धर्म अपनाने का आरोप..

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नमाज कांड पर मचे बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शनिवार को NSS को-ऑर्डिनेटर दिलीप झा समेत 8 लोगों के खिलाफ कोनी थाने में केस दर्ज किया है।

आरोप है कि, NSS कैंप के दौरान 155 हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़वाई गई थी। कैंप में 159 छात्र थे, इनमें 4 ही मुस्लिम थे। मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर जमकर बवाल किया था। इसके साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

छात्रों ने आरोप लगाया कि, उनको मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट कराने के लिए यह तरीका अपनाया गया था। इस बहाने उनका ब्रेन वॉश भी किया गया। छात्रों के मुताबिक, विरोध करने पर उन्हें धमकी और सर्टिफिकेट नहीं देने की चेतावनी भी दी गई।

छात्रों का आरोप- योगा क्लास में नमाज पढ़ने मजबूर किया

छात्रों ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब एनएसएस कैंप में रोज सुबह योग क्लास लगाई जाती था, तब वहां हिंदू छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था। छात्रों ने नमाज पढ़ने का विरोध भी किया। लेकिन, प्रोग्राम ऑफिसर और कोआर्डिनेटर उन्हें डराते-धमकाते रहे और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के साथ ही सर्टिफिकेट नहीं देने की चेतावनी देते रहे।

छात्रों ने बताया कि बाकी दिनों की तरह एनएसएस कैंप में सुबह 6:15 से 7:00 बजे योग करने छात्र एकजुट हुए, इसमें कुल 159 छात्र कैंप में थे। इसमें 4 छात्र मुस्लिम थे। 31 मार्च को मुसलमानों का त्योहार ईद उल फितर था अचानक से कोऑर्डिनेटर ने चारों मुस्लिम छात्रों को मंच पर बुलाया। बाकी छात्रों को मुस्लिम छात्रों की तरह मंच पर नमाज अदा करने की प्रक्रिया को दोहराने और सीखने का आदेश दिया।

17 अप्रैल को यूनिवर्सिटी लेवल पर बयान लिए गए थे

बवाल बढ़ने पर कुलपति प्रो.चक्रवाल के निर्देश पर बनी फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने जांच शुरू कीहै। 17 अप्रैल को कमेटी ने NSS कैंप में शामिल होने वाले 159 स्टूडेंट्स को बुलाया लेकिन, 117 छात्र ही यूनिवर्सिटी पहुंचे।

इन छात्रों से बयान लिए गए। शिकायकर्ता जो छात्र हैं उन्हें भी जांच कमेटी ने बुलाया था। उनका कहना है कि, जांच के दौरान भी अफवाहें फैलाई गई। हालांकि शिकायतकर्ता जो छात्र हैं उनके अलावा बाकी छात्र मीडिया के सामने नहीं आ रहे।

शिकायतकर्ता छात्रों ने क्या कहा-

NSS ऑफिस में हम लोग बयान देने गए हुए थे। वहां स्क्रिप्ट दी गई जिसे सिर्फ यस-नो में भरना था। किसी से भी अलग से बुलाकर उनका ओपिनियन नहीं लिया गया। बस एक सर ने कहा कि, किसी को कुछ कहना हो तो वो मेरी ऑफिस में 4 बजे तक आ सकते हैं।

CSP बोलीं- NSS कोआर्डिनेटर सहित अन्य पर केस

पुलिस की मीडिया प्रभारी और CSP रश्मित कौर चावला ने कहा कि, NSS कैम्प में शामिल छात्रों के आवेदन पर जांच की गई। जिसमें छात्रों ने शिविर में नमाज पढ़वाकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने की बात कही है।

उनके बयान के आधार पर NSS को-ऑर्डिनेटर प्रो.दिलीप झा, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. प्रशांत वैष्णव, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. बसंत कुमार और टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस में घटनास्थल कोटा थाना क्षेत्र बताया गया है। लिहाजा, मामले की जांच के लिए केस डायरी कोटा थाना भेजी गई है।

Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
Transport Nagar : बलौदाबाजार में बनेगा नया ट्रांसपोर्ट नगर, राज्य शासन ने मंजूर किए 16.41 करोड़ रुपये
Vishnu Deo Sai Decision : चाकूपुर, गुंडापुर जैसे अपमानजनक शब्दों से सम्बोधित होने लगी थी राजधानी, आहत थे CM साय, रायपुर में लागू हुई पुलिस कमिश्नरी…❗
चोरों ने उड़ाए 97 लाख के जेवरात, पेट्रोल पंप संचालक के घर में 2.5 घंटे तक डटे रहे, CCTV खंगाल रही पुलिस
Republic Day Bastar Villages: बस्तर के 41 गांवों में पहली बार लहराएगा तिरंगा, गणतंत्र दिवस बनेगा नई शुरुआत का प्रतीक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?