CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलिस की सरप्राइज रेड : 132 हिस्ट्रीशीटर-बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार

पुलिस की सरप्राइज रेड : 132 हिस्ट्रीशीटर-बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
13/04/2026
Share

थानों में परेड लेकर दी सख्त समझाइश

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने रविवार तड़के बड़ा अभियान चलाया। सेंट्रल ज़ोन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत 132 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा और निगरानी बदमाशों की जांच की गई, वहीं 11 वारंटियों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को सफलता मिली। (Surprise police raid)

Contents
  • थानों में परेड लेकर दी सख्त समझाइश
  • हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों को थानों में परेड
  • अपराध से दूर रहने की नसीहत : Surprise police raid
  • अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

यह अभियान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में चलाया गया। कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों को थानों में परेड

अभियान के दौरान पुराने हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों को थानों में बुलाकर उनकी परेड कराई गई। साथ ही चाकूबाजी जैसे गंभीर मामलों में शामिल आरोपियों की सरप्राइज चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने कई इलाकों में दबिश देकर फरार वारंटियों की तलाश की, जिसमें 8 स्थाई वारंटी समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। (Surprise police raid)

पुलिस के समेकित विश्लेषण में सामने आया कि कुल 132 बदमाशों में से करीब 28 प्रतिशत थाने पहुंचकर सत्यापन और परेड में शामिल हुए। वहीं करीब 20 प्रतिशत बदमाश अपने घरों से फरार मिले, जिनकी तलाश के लिए अलग से अभियान चलाया जा रहा है। लगभग 24 प्रतिशत आरोपी पहले से ही जेल में बंद पाए गए, जबकि शेष बदमाश अपने निवास पर मिले, जहां पुलिस ने पहुंचकर उनकी जांच की।

अपराध से दूर रहने की नसीहत : Surprise police raid

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी बदमाशों को अपराध से दूर रहने, नियमित रूप से थाना हाजिरी देने और कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए फिंगरप्रिंट लेकर NAFIS सिस्टम में एंट्री भी की गई।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया, कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह के सघन और लक्षित अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहे और शहरवासियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

District Jail Inspection : प्रधान जिला न्यायाधीश व कलेक्टर -एसपी ने किया उप जेल में दी दबिश, मचा हड़कंप
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज
Charan Das Mahant Letter Governor : नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र, एक मंत्री को हटाने की मांग
Gold Rate Per Gram India : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
Raipur Vehicle Theft : 10 गाड़ियां चोरी के दावे पर पुलिस का खंडन, 15 दिनों में 2 बाइक चोरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Helpline
CM Helpline : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही, पीडब्ल्यूडी के 13 अधिकारियों को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज शिकायतों का…

Raipur Crime
Raipur Crime : रायपुर में 3 साल के बच्चे से मारपीट का आरोप, मां और सौतेले पिता पर एफआईआर

रायपुर के पंडरी स्थित तरुण नगर, लोधीपारा में…

Scrap Theft
Scrap Theft : चोरी के आरोप में पाण्डेय कबाड़ी गिरफ्तार, ​गोदाम से 18 टन कबाड़, सिलेंडर और पिकअप जब्त, भेजा गया जेल

शिवपुरी क्षेत्र में हुई लोहे के एंगल व…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए बुजुर्ग पर चाकू से हमला, जमीन विवाद में पड़ोसी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के बड़े रेगड़ा गांव में दुर्गा…

Durg News
Durg News : पिता के हत्यारे कलयुगी बेटे को उम्रकैद, अर्थदंड न देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा

पिता की बेरहमी से हत्या करने के गंभीर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?