CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Newsdesk Admin
03/08/2026
Share
Elephant Movement
Elephant Movement

सीजी भास्कर, 03 अगस्त। मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों की चिंता (Elephant Movement) बढ़ गई है। करीब 38 दिनों तक मध्यप्रदेश के जंगलों में विचरण करने के बाद तीन हाथियों का दल छत्तीसगढ़ की सीमा में लौट आया है। हाथियों की वापसी के साथ ही वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

Contents
  • मरवाही के मालाडांड क्षेत्र में पहुंचा हाथियों का दल Elephant Movement
  • 38 दिन तक मध्यप्रदेश में कर रहे थे विचरण
  • ग्रामीणों के लिए वन विभाग की एडवाइजरी Elephant Movement
  • सुरक्षा पर वन विभाग का फोकस

हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन अमला प्रभावित क्षेत्र में तैनात है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें :  Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

Elephant Movement

मरवाही के मालाडांड क्षेत्र में पहुंचा हाथियों का दल Elephant Movement

वन विभाग के अनुसार तीनों हाथी रविवार तड़के मध्यप्रदेश के गूजरटोला स्थित गूजर नाला पार कर मरवाही वन परिक्षेत्र में प्रवेश किए। इसके बाद हाथियों का दल सिवनी वन बीट के मालाडांड गांव के पास बांस प्लांटेशन के कक्ष क्रमांक 2085 में पहुंचा।

फिलहाल तीनों हाथी इसी क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। वन विभाग की टीम लगातार उनकी गतिविधियों की निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें : Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

38 दिन तक मध्यप्रदेश में कर रहे थे विचरण

वन अधिकारियों के मुताबिक हाथियों का यह दल पिछले 38 दिनों से मध्यप्रदेश के जैतहरी और अनूपपुर क्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहा था। अब दोबारा छत्तीसगढ़ लौटने के बाद मरवाही वन परिक्षेत्र में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों के लिए वन विभाग की एडवाइजरी Elephant Movement

हाथियों की मौजूदगी से मालाडांड, सिवनी और आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने, हाथियों के पास नहीं पहुंचने और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

सुरक्षा पर वन विभाग का फोकस

वन विभाग का कहना है कि हाथियों और ग्रामीणों दोनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता (Elephant Movement) है। इसी उद्देश्य से प्रभावित इलाके में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक कर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह भी दी जा रही है।

खबरें और भी हैं : Liquor Shop : शराब दुकान को लेकर गांव में बढ़ा बवाल, पूर्व मंत्री ने अधिकारी को फोन पर दी सख्त चेतावनी

Gariaband Revenue Review : जनता को नहीं होना चाहिए परेशान! कलेक्टर ने राजस्व अफसरों को सुनाई खरी-खरी
Indian Railways New Rules : रेलवे ने सख्त किए नियम! बिना टिकट सफर पड़ा तो देना होगा दोगुना जुर्माना
Ambikapur Temperature Drop : रायपुर–अंबिकापुर में दशक की सबसे कड़ाके की ठंड, पारा 10 साल के न्यूनतम स्तर पर
मां-बाप के फोन पर देखता था गंदी फिल्म, फिर 5 साल की बच्ची के साथ किया रेप, चिल्लाने पर कर दी हत्या…
Robbery Planning Arrest Raipur : रायपुर में डकैती की साजिश नाकाम, स्कॉर्पियो में बैठे 6 आरोपी धराए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?