CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Odisha Bandh : शिक्षा मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद

Odisha Bandh : शिक्षा मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद

By Newsdesk Admin
08/10/2026
Share
Odisha Bandh : शिक्षा मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद
Odisha Bandh : शिक्षा मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद

सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर : शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर ओडिशा में 12 घंटे का बंद (Odisha Bandh) बुलाया गया है। कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की पार्टियों ने बंद का समर्थन किया है। गुरुवार को राजधानी भुवनेश्वर समेत कई इलाकों में इसका असर देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कई स्थानों पर सड़क जाम किया। बाजार बंद रहे और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

Contents
  • मशाल रैली के बाद बंद का आह्वान
  • रेलवे स्टेशन पर रेल रोको की कोशिश
  • संबलपुर में बाजार, स्कूल और कॉलेज बंद
  • सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
  • इन मांगों को लेकर बुलाया गया बंद

 

#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा | ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के कार्यकर्ता और नेता 'माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) (MMDR) अमेंडमेंट एक्ट, 2026' को वापस लेने, शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद का आह्वान… pic.twitter.com/9wrj6JwEbC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2026

यह भी पढ़ें : India Bloc Protest : प्रियंका-राहुल गांधी के खिलाफ फिर हुई FIR, जानें इस बार क्या है आरोप

 

मशाल रैली के बाद बंद का आह्वान

ओडिशा कांग्रेस ने बंद से पहले मशाल रैली निकाली। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष सिंह सलूजा ने लोगों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी के माध्यम से लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस और INDIA ब्लॉक ने इसी मुद्दे को लेकर ओडिशा बंद (Odisha Bandh) का आह्वान किया है।

 

यह भी पढ़ें : Mahua Liquor Action : बेहरचुआ में शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, 25 से अधिक बोरी लहान नष्ट

 

रेलवे स्टेशन पर रेल रोको की कोशिश

कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन की कोशिश की। इससे स्टेशन पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ने से रोका। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और रेल सेवाओं को बाधित होने से बचाया।

 

यह भी पढ़ें : Nana Patekar Death : बालीवुड़ के क्रांतिवीर का निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

 

संबलपुर में बाजार, स्कूल और कॉलेज बंद

संबलपुर में बंद (Odisha Bandh) का शहर की आम जिंदगी पर असर पड़ा। यहां बाजार, स्कूल और कॉलेज बंद रहे। रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबलपुर रेलवे स्टेशन पर संबलपुर-पुरी ट्रेन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। बंद के चलते शहर में कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें : Premanand Maharaj Ashram Return : प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचने का वीडियो वायरल, 13 दिन बाद वापसी के दावे से भक्तों में उत्साह

 

सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

भुवनेश्वर समेत कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कें अवरुद्ध कर वाहनों को रोका। प्रदर्शनकारियों ने यात्रियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। दोपहिया वाहन, कार और ऑटो रिक्शा भी रोके गए। कुछ स्थानों पर बसों को रोककर यात्रियों से नीचे उतरने को कहा गया। इसके चलते कई यात्रियों को पैदल ही आगे जाना पड़ा। बंद (Odisha Bandh) के दौरान कुछ वाहनों के शीशे टूटने और नुकसान पहुंचने की भी खबर है।

 

यह भी पढ़ें : Vrindavan Missing Youth : वृंदावन के आश्रम से सागर का युवक लापता, 12 सितंबर से नहीं मिला कोई सुराग

 

इन मांगों को लेकर बुलाया गया बंद

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट एक्ट, 2026’ को वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की गई है। इन्हीं मांगों को लेकर राज्यव्यापी बंद (Odisha Bandh) का आह्वान किया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भुवनेश्वर समेत राजधानी के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

यह भी पढ़ें :  Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

 

#WATCH संबलपुर, ओडिशा: संबलपुर में बुलाए गए बंद का शहर की आम ज़िंदगी पर असर पड़ा, क्योंकि बाज़ार, स्कूल और कॉलेज बंद रहे। ख़बरों के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विरोध-प्रदर्शन के तहत संबलपुर रेलवे स्टेशन पर संबलपुर-पुरी ट्रेन को रोक दिया। pic.twitter.com/pgmgy5uCE1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2026

Cow Remains Case Moradabad: फरार महिला नाजिया की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी होने की कगार पर
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का पहला साझा संदेश, ‘क्या सरकार को…’
Political Breaking : मंत्री के बयान से महाराष्ट्र सरकार में बवाल, ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गई है NCP, चुनाव से पहले विवादित बयान के गठबंधन में दरार…
शादी से लौटते परिवार की कार नदी में गिरी; Car Safety Failure ने छीनी पांच ज़िंदगियां
NRI अरविंदर बहल आज ब्लू ओरिजिन की स्पेस फ्लाइट से भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान – जानिए मिशन NS-34 की पूरी डिटेल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sukhdev Bhagat
Sukhdev Bhagat :  राहुल गांधी के दौरे से पहले दंतेवाड़ा पहुंचेंगे कांग्रेस प्रभारी, तैयारियों पर होगी अहम बैठक

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज…

Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास
Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास

प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग…

Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता
Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता

75 घंटे की चुनौती वाली साइकिल राइड (Cycle…

Elephant Herd
Elephant Herd :  सड़क पर आ खड़ा हुआ हाथियों का झुंड, दंतैल ने ट्रेलर का रास्ता रोका, थमा यातायात

रायगढ़ के तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में…

Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल
Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल

इंटरनेट मीडिया पर खुद को दबंग दिखाने की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?