CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SLBC सुरंग में बड़ा हादसा, टनल के भीतर 7 मजदूर फंसे, एंट्री पॉइंट से 14 किमी दूर 3 मीटर हिस्सा गिरा, CM ने जताया दु:ख

SLBC सुरंग में बड़ा हादसा, टनल के भीतर 7 मजदूर फंसे, एंट्री पॉइंट से 14 किमी दूर 3 मीटर हिस्सा गिरा, CM ने जताया दु:ख

By Newsdesk Admin
22/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 फरवरी। तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में एसएलबीसी सुरंग में बड़ा हादसा हो गया है। सुरंग की छत का तीन मीटर हिस्सा धंस जाने की खबर मिली है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज सुबह अमराबाद मंडल के डोमलपेंटा के पास हुई। एसएलबीसी सुरंग परियोजना को गति देने के लिए चार दिन पहले ही निर्माण कार्य फिर से शुरू किया गया था। सुबह करीब 8:30 बजे मिट्टी का मलबा गिरने लगा, जिससे पहली शिफ्ट में काम कर रहे 50 कर्मचारियों में दहशत फैल गई। 43 मजदूर सुरक्षित निकलने में सफल रहे, जबकि 7 मजदूर अंदर फंस गए हैं। सिंचाई विभाग और पुलिस द्वारा बचाव अभियान अभी जारी है। तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार सुबह SLBC (श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल) टनल प्रोजेक्ट का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें 6 मजदूर फंस गए। हादसा सुरंग के एंट्री पॉइंट से 14 किमी अंदर हुआ। नागरकुरनूल के SP वैभव गायकवाड ने बताया कि सिंचाई परियोजना का काम करने वाली कंपनी की 2 रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। कंपनी के अनुसार घटना के दौरान 50 मजदूर घटनास्थल पर मौजूद थे। इनमें से 43 सुरक्षित बाहर आ गए हैं। जिला कलेक्टर, फायर ब्रिगेड और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि यह दुर्घटना श्रीशैलम से देवरकोंडा जाने वाली सुरंग के 14वें किलोमीटर के इनलेट (डोमलपेंटा के पास) पर सीपेज पर लगी कंक्रीट के फिसलने के कारण हुई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एसएलबीसी सुरंग में हुए हादसे पर दु:ख जताया है और अधिकारियों को बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। तेलंगाना सीएमओ ने एक बयान में कहा कि सुरंग की छत गिरने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं।

Gold Silver Price Today  : सप्ताह के पहले दिन चमका सोना, चांदी के दाम में भी बड़ा उछाल
UP BJP President Electio : UP में बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, नामांकन कल; 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष
National Mango Festival 2026 Raipur : रायपुर में लगेगा आमों का रंगीन मेला, 250 से ज्यादा किस्में
Sonepur Railway Accident: ट्रेन में चढ़ते समय फिसले अफसर, कटकर मौत
UP: अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जेई और उसके भाई जीशान की बढ़ीं मुश्किलें, दो FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jamul Police Action : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Jamul Police Action : जामुल में अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, 242 पौवा शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के जामुल क्षेत्र में पुलिस और…

Patharia Mine Tragedy : कोल्ड ड्रिंक की बोतल बनी काल,13 वर्षीय बालक की मौत

सीजी भास्कर, 12 जून। दुर्ग जिले के नंदिनी…

Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker : 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जून। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर…

Durg Police Action
Durg Police Action : अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी पर कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब और नकदी जब्त

Durg Police Action : दुर्ग जिले के बोरी…

Thailand Princess : तीन साल की लंबी जंग के बाद थम गई सांसें, दुनिया भर में क्यों याद की जा रही हैं राजकुमारी

सीजी भास्कर, 12 जून। गुरुवार शाम थाईलैंड से…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डशिक्षा

HC में NEET UG काउंसिलिंग के खिलाफ याचिका खारिज

31/08/2025
देश-दुनिया

Narendra Modi : दोस्ती की मिसाल बनी चिट्ठी, पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री ने क्यों कहा मेरा भाई और मार्गदर्शक

10/06/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डराजनीतिराज्य

कौन सा धर्म गंदा है? बीजेपी ने ममता बैनर्जी से पूछा सवाल, बंगाल CM के ईद पर दिए बयान को बताया भड़काऊ

31/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी:साइबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखते हो कहकर डराया, अफसर बनकर वसूले 4 लाख

07/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?