CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Job Fraud Bhilai : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.70 लाख की ठगी

Job Fraud Bhilai : मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.70 लाख की ठगी

By Newsdesk Admin
01/05/2026
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 01 मई : नेवई थाना अंतर्गत रिसाली निवासी एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी के साथ नौकरी (Job Fraud Bhilai) दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को सूरजपुर जिले का तहसीलदार बताकर प्रार्थी को अपने जाल में फंसाया और मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 2.70 लाख रुपये डकार लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Contents
  • न्यायालय में हुई थी मुलाकात
  • किस्तों में ली रकम
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला

न्यायालय में हुई थी मुलाकात

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दयानगर रिसाली निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी भूषण प्रसाद वर्मा (61 वर्ष) की पहचान जिला न्यायालय दुर्ग में राहुल कुमार वर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी। राहुल ने खुद को सूरजपुर का तहसीलदार बताते हुए दावा किया कि वह प्रार्थी की बेटी मितेश्वरी वर्मा की मंत्रालय रायपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नौकरी (Job Fraud Bhilai) लगवा सकता है।

किस्तों में ली रकम

आरोपी (Job Fraud Bhilai) की बातों में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग तारीखों में कुल 2.70 लाख रुपये उसे सौंप दिए। 7 अक्टूबर 2025 को आरोपी प्रार्थी के घर पहुंचा, जहां उसे 1.50 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद 10 अक्टूबर को पेटीएम के माध्यम से 1 लाख रुपये और 26 नवंबर 2025 को 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। रकम ऐंठने के बाद जब नौकरी नहीं लगी और आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया, तब प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

प्रार्थी ने आरोपी का फोटो और ट्रांजैक्शन डिटेल पुलिस को सौंप दी है। नेवई पुलिस ने तथाकथित राहुल कुमार वर्मा के खिलाफ धारा 318(4) और 319 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की लोकेशन और असली पहचान को लेकर तकनीकी जांच कर रही है।

Big Breaking : तो फिर कहनाssss ही क्या…. ❓ जब अपर कलेक्टर रिश्वत लेते पकड़ा गए, CM के आदेश पर तत्काल हुए SUSPEND…❗
Bhilai Breaking : भिलाई में देर रात पत्नी पर बसुले से जानलेवा हमला, सास की चीख सुन बहू बचाने गई तो ससुर ने कहा – “हट नहीं तो‌ जान से मार दूंगा”
Contractor House Theft : अमलेश्वर में ठेकेदार के घर बड़ी चोरी, जेवरात और नकदी ले गए चोर
मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट, जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए; तीन आरोपी गिरफ्तार
Naxalite Surrender Appeal : नक्सली सरेंडर करने तैयार, तीन राज्यों के CM के नाम पत्र जारी, पढ़ें क्या लिखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dowry Death Case Durg
Dowry Death Case Durg : दहेज प्रताड़ना से हुई नवविवाहिता की मौत, पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा

Dowry Death Case Durg  : सुनवाई के दौरान…

Korba Bike Dispute
Korba Bike Dispute : बाइक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोस्तों की मारपीट में एक घायल

Korba Bike Dispute : इसके बावजूद मामले की…

Thar Car Accident 
Thar Car Accident : जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, थार की टक्कर से भाई-बहन की मौत

Thar Car Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके…

Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z से 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए 16 नई योजनाएं शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन
Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z के लिए 10 अगस्त से 16 योजनाएं, 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए भी नई योजना शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 5 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Raigarh Road Safety
Raigarh Road Safety : पेड़ों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में हादसे रोकने का अभियान

Raigarh Road Safety  :पुलिस ने लोगों से रात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?