CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड पर भीषण हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत..

अंबिकापुर-प्रतापपुर रोड पर भीषण हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत..

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मार्च |

अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा प्रतापपुर थाना इलाके का खड़गवां चौक के पास हुआ है। एक बाइक पर प्रतापपुर निवासी दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था जो छतरपुर का रहने वाला था।

तेज टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे लोग

बाइकों के बीच हुई टक्कर के बाद तीनों सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों के हाथ-पैर टूट गए। सिर और अंदरूनी अंगों में चोटें भी आईं।

दोनों बाइक में टक्कर इतनी भीषण हुई कि उसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जहां तीनों युवक सड़क पर गिरे हुए थे।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने के पहले मौत

स्थानीय लोगों ने खड़गवां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में मृत तीनों युवकों की पहचान हो गई है।

प्रतापपुर निवासी ओम प्रकाश सारथी और पुनीत काशी उर्फ बिट्टू एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं तीसरा युवक छतरपुर गांव का रहने वाला था। तीनों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

एक बाइक थी रांग साइड में

हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, दुर्घटना सड़क किनारे हुई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि एक बाइक रॉन्ग साइड में आकर दूसरी बाइक से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बच्चों को राहत: भीषण गर्मी के कारण 20 अप्रैल से ही स्कूलों में छुट्टी घोषित,आदेश जारी
छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक Heavy Rain Alert, 8 जिलों के लिए यलो वार्निंग
बंधक बना चलती एंबुलेंस में 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बहन और जीजा भी शामिल, एंबुलेंस ड्राइवर व हेल्पर गिरफ्तार, पुलिस का दावा फरार दो आरोपी भी जल्द होंगे हिरासत में
अस्पताल में पहुंची जंग लगी सर्जिकल ब्लेड की खेप, मरीजों की जान से खिलवाड़!
Jashpur Bridge Construction : जशपुर में जर्जर पुल का निर्माण शुरू, CM साय के निर्देश पर सिंगीबहार–कछुआकानी मार्ग पर राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?