CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ebola crisis deepens : कांगो और युगांडा में 87 मौतें, WHO ने जारी किया हेल्थ अलर्ट

Ebola crisis deepens : कांगो और युगांडा में 87 मौतें, WHO ने जारी किया हेल्थ अलर्ट

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य एजेंसियां स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग अभियान तेज कर रही हैं। (Ebola crisis deepens)

Contents
  • युगांडा और राजधानी किनशासा तक पहुंचा वायरस
  • स्क्रीनिंग और निगरानी अभियान तेज : Ebola crisis deepens

कांगो के कई इलाकों में फैला संक्रमण : Ebola crisis deepens

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कांगो के इतुरी प्रांत में इबोला संक्रमण से 80 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें बुनिया, रवाम्पारा और मोंगबवालू स्वास्थ्य क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। लैब जांच में आठ मौतों की पुष्टि भी हो चुकी है। वहीं कुल 246 संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है।

अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार पूर्वी कांगो में अब तक 336 संदिग्ध केस सामने आए हैं। इनमें 13 मामलों की पुष्टि हुई है और चार संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमण तेजी से नए इलाकों तक पहुंच रहा है।

युगांडा और राजधानी किनशासा तक पहुंचा वायरस

युगांडा की राजधानी कंपाला में भी इबोला के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित लोग कांगो से यात्रा कर युगांडा पहुंचे थे। बाद में मृतक का शव वापस कांगो भेजा गया।

वहीं कांगो की राजधानी किनशासा में भी एक संक्रमित मरीज मिला है, जो हाल ही में इतुरी से लौटा था। विशेषज्ञों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में लोगों की आवाजाही के कारण संक्रमण के और फैलने का खतरा बढ़ गया है। दक्षिण सूडान और युगांडा जैसे पड़ोसी देशों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

स्क्रीनिंग और निगरानी अभियान तेज : Ebola crisis deepens

स्वास्थ्य एजेंसियों ने प्रभावित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग, निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग अभियान को तेज कर दिया है। अफ्रीका CDC के डायरेक्टर जनरल डॉ. जीन कासेया ने बताया कि शुरुआती मामले मोंगवालू के खनन क्षेत्र में सामने आए थे, जहां लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है।

उन्होंने कहा कि मरीज इलाज के लिए अलग-अलग इलाकों में गए, जिससे संक्रमण रवाम्पारा और बुनिया तक फैल गया। WHO ने फिलहाल इसे वैश्विक महामारी आपातकाल की श्रेणी में नहीं रखा है, लेकिन हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आए बच्चे, एक ने गंवाई जान
फेल होने पर घर से भागी, भारत लाकर वेश्यावृत्ति में धकेला, 3 महीने में 200 से ज्यादा लोगों ने की हैवानियत
PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025 : संसद का मानसून सत्र आज से, इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा विपक्ष
Monkey on runway during Lucknow-Raipur flight : समय रहते टला हादसा
Chhattisgarh Information Commission Oath: राज्यपाल डेका ने नए सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ, लोकभवन में हुआ औपचारिक आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water supply affected in Durg : बघेरा टंकी लीकेज, टैंकर से होगी व्यवस्था

Water supply affected in Durg

Vacation bench hearing : हाईकोर्ट में आज से जरूरी मामलों पर होगी सुनवाई, अलग-अलग बेंच गठित

सीजी भास्कर, 19 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन…

Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग हुए शामिल

Public problem resolution camp

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, ₹15,000 मिलेगा स्टाइपेंड

सीजी भास्कर, 19 मई। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी…

Google I/O 2026 begins today : AI से लेकर Android 17 तक कई बड़े ऐलान संभव

Google I/O 2026 begins today

You Might Also Like

Constable Murder Case
अपराधछत्तीसगढ़

Birthday Party Murder Bhilai : जन्मदिन की खुशियां बनी खून की होली, दोस्तों ने मिलकर युवक की कर दी हत्या

09/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

कोरबा में कथित लव जिहाद का मामला हाईकोर्ट पहुंचा:CJ बोले- युवती बालिग लेकिन परिजनों की संतुष्टि जरूरी, मध्यस्थता केंद्र भेजा; आज फिर होगी सुनवाई

11/06/2025
India Home Ministry Alert
देश-दुनिया

India Home Ministry Alert : ईरान पर हमले के बाद भारत में अलर्ट, गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया आगाह

02/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

KK Rail Line Freight Derailment: कोरापुट आउटर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रात में ही बहाल हुई रेल व्यवस्था

27/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?