CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhurandhar 2 Advance Booking Bollection : ₹3100 तक पहुंची ‘धुरंधर 2’ की टिकट, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 20 करोड़ की एडवांस कमाई

Dhurandhar 2 Advance Booking Bollection : ₹3100 तक पहुंची ‘धुरंधर 2’ की टिकट, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 20 करोड़ की एडवांस कमाई

By Newsdesk Admin
10/03/2026
Share
Dhurandhar 2 Advance Booking Bollection
Dhurandhar 2 Advance Booking Bollection

सीजी भास्कर, 10 मार्च। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ (धुरंधर 2) रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती (Dhurandhar 2 Advance Booking Collection) नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज में अभी करीब 9 दिन बाकी हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग के जरिए यह पहले ही करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि टिकट की कीमतें बेहद ज्यादा होने के बावजूद कई शहरों में शो पहले से ही हाउसफुल हो चुके हैं। फिल्म का पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू होगा, जबकि इसकी ग्रैंड रिलीज 19 मार्च को सिनेमाघरों में होगी।

Contents
  • महंगी टिकट के बावजूद जबरदस्त डिमांड
  • एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड बिक्री
  • एक्शन और जासूसी मिशन की कहानी
  • पहले पार्ट ने बनाया था बड़ा रिकॉर्ड

महंगी टिकट के बावजूद जबरदस्त डिमांड

फिल्म के प्रीव्यू शोज के टिकट सामान्य फिल्मों की तुलना में काफी महंगे रखे गए हैं। मेट्रो शहरों में रेगुलर टिकट ₹600 से ₹900 के बीच बिक रहे हैं, जबकि IMAX शो के टिकट ₹1000 से ज्यादा कीमत पर उपलब्ध हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई के बोरीवली स्थित एक मल्टीप्लेक्स की हो रही है, जहां रिक्लाइनर सीट का टिकट ₹3100 तक पहुंच गया है। दिल्ली के एक प्रीमियम सिनेमा में भी टिकट की कीमत करीब ₹2400 बताई (Dhurandhar 2 Advance Booking Collection) जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इतनी महंगी टिकट के बावजूद इन शो की सीटें तेजी से भर रही हैं।

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड बिक्री

फिल्म के हिंदी संस्करण का औसत टिकट मूल्य लगभग ₹418 बताया जा रहा है, जो सामान्य बॉलीवुड फिल्मों से काफी ज्यादा है। वहीं डॉल्बी सिनेमा फॉर्मेट में टिकट का औसत भाव ₹759 तक पहुंच गया है।

रिलीज से पहले ही फिल्म के करीब 3 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 15 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया है। ट्रेड विशेषज्ञों का अनुमान है कि रिलीज से पहले ही यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।

एक्शन और जासूसी मिशन की कहानी

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और यह ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग है। कहानी एक बार फिर रणवीर सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक भारतीय जासूस के रूप में दुश्मन देश में मिशन को अंजाम (Dhurandhar 2 Advance Booking Collection) देते दिखाई देंगे। फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पहले पार्ट ने बनाया था बड़ा रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ का पहला भाग साल 2025 में रिलीज हुआ था और उसने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की थी। अब दूसरे पार्ट से भी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

अरे वाह! 2 दिन में कमा डाले 60 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म
Kanchana 4 : नयनतारा की एंट्री की चर्चा तेज, राघव लॉरेंस की हॉरर-कॉमेडी को लेकर बढ़ी उत्सुकता
हमने पटना और बेंगलुरु नेवी पोर्ट तबाह कर दिए, पाकिस्तानियों के दावों पर रिएक्शन वायरल…!
Tere Ishq Mein : धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस मचाया धमाल
Awarapan 2 Release Date : सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएगी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, स्वतंत्रता दिवस पर होगा धमाका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?