CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंस्टाग्राम पोस्ट और साइबर सेल की सतर्कता से बची युवक की जान, डिप्रेशन में आकर करने जा रहा था आत्महत्या…

इंस्टाग्राम पोस्ट और साइबर सेल की सतर्कता से बची युवक की जान, डिप्रेशन में आकर करने जा रहा था आत्महत्या…

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मई |

Contents
  • क्यों उठाया युवक ने ऐसा कदम
  • मेटा ने इंदौर में बनाई नोडल एजेंसी
  • मानसिक तनाव हो तो सहायता लें

एक इंस्टाग्राम पोस्ट, एक इमरजेंसी अलर्ट और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, इन तीन कड़ियों ने मिलकर एक युवा की जिंदगी को वापस खींच लिया। युवक आत्महत्या करने जा रहा था, उसने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। जिसका अलर्ट मिलते ही साइवर सेल की टीम एक्शन में आई और युवक को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को अंबिकापुर निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने से जुड़ा पोस्ट किया था। शाम करीब 4:10 बजे राज्य साइबर सेल जोन इंदौर को मेटा (इंस्टाग्राम) से एक सुसाइड अलर्ट प्राप्त हुआ। अलर्ट में बताया गया कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि वह शाम 7 बजे लाइव आकर फांसी लगाएगा और उसने इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का जिक्र भी किया।

सूचना मिलते ही इंदौर साइबर सेल टीम के सहायक उप निरीक्षक राम बाजपेई और आरक्षक राकेश बामनिया ने सरगुजा साइबर सेल को तुरंत अलर्ट किया। जिले में जैसे ही सूचना पहुंची, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर रोहित शाह ने तत्काल युवक की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने स्थानीय पार्षद कलीम की मदद से युवक का पता लगाया और उसके घर पहुंची। वहां युवक के माता-पिता की उपस्थिति में समय रहते उसे फांसी लगाने से रोक लिया गया।

क्यों उठाया युवक ने ऐसा कदम

युवक ने बताया कि उसने अपने एक मित्र को दो लाख उधार दिए थे। कई बार मांगने के बाद जब पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया, तो युवक गहरे अवसाद में चला गया और आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया। पुलिस टीम ने युवक की काउंसलिंग की और समझाया कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं।

साथ ही, उसे धोखाधड़ी की विधिवत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। साइबर सेल इंदौर से उप निरीक्षक आशीष जैन, एएसआइ राम बाजपेई और आरक्षक राकेश बामनिया तथा अंबिकापुर से एएसआइ अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, सुधीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

मेटा ने इंदौर में बनाई नोडल एजेंसी

अंबिकापुर साइबर सेल के अनुसार मेटा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सअप पर आने वाले आत्मघाती संदेशों के संबंध में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए इंदौर में नोडल एजेंसी बनाई है। यह इंदौर साइबर सेल के साथ मिलकर काम करती है। यहां आने वाले आत्मघाती या अपराध संबंधी संदेशों को संबंधित जिले की साइबर सेल के पास भेजा जाता है।

मानसिक तनाव हो तो सहायता लें

अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से जूझ रहा है या आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं, तो तुरंत आरोग्य सेवा विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें। यह सेवा 24 घंटे निशुल्क और पूरी तरह गोपनीय है।

Gold Courier Fraud Bilaspur: सराफा व्यापारी से 36 लाख का सोना ठगी कर उड़ाया गया
CG News : Chief Minister Vishnu Deo Sai extends wishes for Governor Biswabhusan Harichandan’s long and healthy life
Big Break : राजधानी रायपुर में पकड़ाया हाई प्रोफाइल जुआ, देर रात होटल बेबीलोन कैपिटल में पुलिस ने छापा मार पकड़ा और घंटे भर बाद कार्रवाई कर मुचलका पर छोड़ा
Indian Army Recruitment : अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक मौका, रायपुर जिले में युवाओं की मदद के लिए खुली हेल्प डेस्क
मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, NO फ्लाइंग जोन में सीएम के पास मंडरा रहा था ड्रोन, दो युवक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shilpa Shetty Birthday : 51वें जन्मदिन पर क्या मिला ऐसा खास संदेश, जिसे सुन भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी

सीजी भास्कर, 08 जून। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के…

OP Choudhary : सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दो टूक, जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री…

CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित

सीजी भास्कर, 08 जून। CBSE 12वीं की कॉपियों…

Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh :राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के तीन वीर

 सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के लिए आज…

Bilaspur Biogas Plant Inspection : गोबर गैस से बदलेगी गांवों की तस्वीर, कलेक्टर ने बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण

सीजी भास्कर, 08 जून। बिलासपुर जिले में स्वच्छ…

You Might Also Like

Dhamtari News
अपराधछत्तीसगढ़

Dhamtari News : जमीन विवाद में युवक ने कलेक्ट्रेट में खुद पर उड़ेला पेट्रोल, पुलिस ने बचाई जान, मचा हड़कंप

03/11/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Online सटोरिये खबरदार…महादेव सट्टा ऐप घोटाले में जल्द होने जा रही CBI की एंट्री, “छत्तीसगढ़ सरकार Mahadev बेटिंग App का मामला सौंपेगी सीबीआई को, गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि….?

21/08/2024
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

खरहरा पिकनिक स्पॉट से महिला का अपहरण, जंगल में ले जाकर दुष्कर्म; तीन आरोपियों ने दोस्तों से की मारपीट..

08/03/2025
Road Safety
छत्तीसगढ़

Road Safety : महीने चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, इन पर रहेगी नजर, हो जाए सावधान…!

29/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?