CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गैस गोदाम के पास घर में लगी आग: तीसरी मंजिल से गिरती रही चिंगारी, बड़ा हादसा टला..

गैस गोदाम के पास घर में लगी आग: तीसरी मंजिल से गिरती रही चिंगारी, बड़ा हादसा टला..

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 जुलाई |

राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम में स्थित गैस गोदाम से सटे एक घर पर भीषण आग लग गई। आग घर की तीसरी मंजिल के एक कमरे में लगी थी। फैलते ही चिंगारी गोदाम के अंदर गिरने लगी। हालांकि घर वालों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। जिससे रिहायशी एरिया में एक बड़ा हादसा टल गया।

मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यहां कई सालों से इंडेन गैस का गोदाम हैं। जहां बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे जाते है। नीरज पांडेय नाम के व्यक्ति के घर की दीवार इस गोदाम से सटी हुईं हैं। 4 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे की घटना है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ।

कपड़े का ढेर होने से भड़की आग

जिस कमरे पर आग लगी थी वहां कपड़े का ढेर था। जिससे आग तेजी से भड़क गई और आसपास बेड और घर के दरवाजों को भी अपने चपेट में ले लिया। लपटें आसमान में उठ रही थी, घर के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और थाने में सूचना दी। इस दौरान आसपास के लोग भी आग बुझाने के लिए मशक्कत करने लगे।

गोदाम परिसर में गिरती रही चिंगारी

आग इतनी तेज थी कि उसकी चिंगारी गैस गोदाम के परिसर में गिरती रही। हालांकि बारिश होने की वजह से जमीन भींगी थी। जिससे चिंगारी बुझते गई। साथ ही मौके पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर कंट्रोल पा लिया। जिससे रिहायशी एरिया में एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि आग से घर में लगा लोहे का शेड पिघलकर नीचे गिर गया और समानों को भी नुकसान पहुंचा हैं।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

हादसे के दौरान परिवार घर पर सो रहा था। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। जिसके बाद घरवालों के साथ पड़ोसी भी मिलकर आग बुझाने में जुट गए।

आसपास के लोगों का कहना है कि रिहायशी एरिया के बीच में गैस गोदाम होना खतरनाक हैं। हादसे के दौरान गोदाम के भीतर बड़ी संख्या में गैस टंकी भी रखी थी। जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।

Politics heats up over case against Congress leader : धरना खत्म होने के बाद बघेल ने पुलिस को दी चेतावनी
Chitawar Murder Case : चितावर हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, युवती की गला काटकर हत्या के बाद झलप-पटेवा में दबोचा
Elephant Attack Chhattisgarh : आक्रोशित हथिनी ने तीन साल के मासूम और महिला को पटककर मारा
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, ब्लास्ट फर्नेस-8 में उत्पादन ठप, केबल जले
भोपालपटनम क्षेत्र के उल्लूर में विस्फोट, एक जवान शहीद तीन घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?