CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Old Coins Found : अकलतरा में मकान की नींव से निकलीं पुरानी मूर्तियां और सिक्के, 1818 के ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्के ने बढ़ाया रहस्य

Old Coins Found : अकलतरा में मकान की नींव से निकलीं पुरानी मूर्तियां और सिक्के, 1818 के ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्के ने बढ़ाया रहस्य

By Newsdesk Admin
01/09/2026
Share
Old Coins Found
Old Coins Found

सीजी भास्कर, 01 सितंबर। अकलतरा के ग्राम परसाही बाना में मकान की नींव के लिए खुदाई के दौरान पुरानी मूर्तियां और सिक्के मिलने से इलाके में चर्चा (Old Coins Found) शुरू हो गई है। बरामद एक सिक्के पर ‘ONE ANNA’, ‘EAST INDIA COMPANY’ और 1818 लिखा होने की बात सामने आई है।

Contents
  • नींव की खुदाई में मिलीं पुरानी वस्तुएं
  • मूर्तियों को लेकर हुआ विवाद
  • पुलिस ने सुरक्षित रखे सिक्के और मूर्तियां
  • पुरातत्व विभाग करेगा जांच

हालांकि, इन वस्तुओं की वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Old Coins Found

 

नींव की खुदाई में मिलीं पुरानी वस्तुएं

 

गांव निवासी सम्पत कंवर मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें सपने में जमीन के नीचे मूर्तियां और पुराने सिक्के दबे होने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद गांव के एक बैगा को बुलाया गया। पूजा-पाठ के बाद खुदाई कराई गई, जिसमें मूर्तियां और पुराने सिक्के मिलने की बात सामने आई।

 

यह भी पढ़ें: Wife Murder Case : पत्नी की हत्या के बाद हादसे का रूप देने की कोशिश, कोर्ट ने पति को सुनाई उम्रकैद

 

मूर्तियों को लेकर हुआ विवाद

 

मूर्तियां मिलने के बाद सम्पत कंवर और बैगा के बीच विवाद हो गया। बैगा को आशंका थी कि मूर्तियां कीमती धातु की हो सकती हैं और इनकी कीमत लाखों रुपये तक हो सकती है।

वहीं, सम्पत का कहना था कि वस्तुएं उसकी जमीन से मिली हैं। विवाद बढ़ने पर उसने पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें: Finance Company Fraud : रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7.58 लाख की धोखाधड़ी, कलेक्शन एजेंट पर FIR

 

पुलिस ने सुरक्षित रखे सिक्के और मूर्तियां

सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद मूर्तियों व सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा।

 

यह भी पढ़ें: Ajit Agarkar BCCI : अगरकर की छुट्टी या एक्सटेंशन! BCCI की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला

 

पुरातत्व विभाग करेगा जांच

 

पुलिस ने वस्तुओं की वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व की जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र भेजा है। विशेषज्ञ यह पता लगाएंगे कि मूर्तियां किस धातु की हैं और सिक्के वास्तव में किस काल के हैं।

सिक्के पर 1818 और ईस्ट इंडिया कंपनी का उल्लेख होने से इनके ब्रिटिशकालीन होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही होगी।

 

खबरें और भी हैं…KIA Showroom Manager : KIA शो-रूम मैनेजर समेत 2 पर केस, ड्राइवर को 6 दिन रोकने और ₹50 हजार मांगने का आरोप

Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी
IGKV BSc Merit List : बीएससी की रिक्त सीटें 12वीं परिणाम के आधार पर भरी जाएंगी
Drowning Accident : दोस्तों के सामने लगाई नदी में छलांग, फिर नहीं लौटा युवक; अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत
Teacher suspended in Mahasamund : ड्यूटी में लापरवाही पर सहायक शिक्षक राहुल बैपारी निलंबित, विभागीय जांच में दोषी पाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NMIMS Campus Chhattisgarh
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी…

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

Kedar Kashyap Statement
Kedar Kashyap Statement : तस्करी पर केदार कश्यप का बड़ा बयान- CBI करेगी जांच, कांग्रेस बोली- विभाग की लापरवाही जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के मामले पर सरकार…

ED Raid Chhattisgarh
ED Raid Chhattisgarh : बलरामपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई को लेकर हलचल…

Old Coins Found
Old Coins Found : अकलतरा में मकान की नींव से निकलीं पुरानी मूर्तियां और सिक्के, 1818 के ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्के ने बढ़ाया रहस्य

बाना में मकान की नींव के लिए खुदाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?