CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Olympic 2025 : संभाग स्तरीय स्पर्धाओं में 3500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, पुनर्वासित नक्सली भी करेंगे भागीदारी

Bastar Olympic 2025 : संभाग स्तरीय स्पर्धाओं में 3500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, पुनर्वासित नक्सली भी करेंगे भागीदारी

By Newsdesk Admin
01/12/2025
Share
Bastar Olympic 2025
Bastar Olympic 2025

सीजी भास्कर, 1 दिसंबर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक–2025 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं (Bastar Olympic 2025) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जगदलपुर में 11 से 13 दिसंबर तक यह आयोजन होगा, जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं से चुने गए करीब 3000 विजेता खिलाड़ी और लगभग 500 नक्सल पीड़ित तथा पुनर्वासित नक्सली हिस्सा लेंगे।

स्थित उपमुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संभागायुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. सहित सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और खेल अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक (Bastar Olympic 2025) केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के सशक्तीकरण और नेतृत्व निर्माण का एक बड़ा मंच है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग समन्वय के साथ आवास, भोजन, सुरक्षा, परिवहन, साफ-सफाई, खेल प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतरीन व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजन से बस्तर की छवि का देश–दुनिया में सकारात्मक संदेश जाना चाहिए।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ स्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने का अवसर है। उन्होंने निर्देश दिया कि पिछली बार के विजेताओं और इस बार के विजेता प्रतिभागियों को यूथ–आइकॉन बनाकर अधिक से अधिक गतिविधियों में शामिल किया जाए, साथ ही राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी बस्तर ओलंपिक से जोड़ा जाए ।

बैठक में प्रभारी खेल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि संभाग के 32 विकासखंडों के 3.91 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था। विकासखंड स्तर से 10 हजार से अधिक विजेताओं ने जिला स्तर पर भाग लिया, जिनमें से लगभग 3000 खिलाड़ी अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में उतरेंगे। 11 खेल शामिल किए गए हैं। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी।

जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कराटे, वेटलिफ्टिंग और बैडमिंटन, पंडरीपानी खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी, और धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में कबड्डी, खो-खो, आर्चरी, एथलेटिक्स व रस्साकशी की स्पर्धाएं होंगी। बैठक में संचालक तनूजा सलाम, उप संचालक रश्मि ठाकुर और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

OP Choudhary : सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दो टूक, जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Raigarh Elephant Movement : 25 हाथियों के झुंड ने पार की सड़क, वन विभाग ने रोक दिया ट्रैफिक
Durga Puja Special Train : इतवारी से शालीमार के मध्य चलेगी दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों में रुकेगी ट्रेन
CG Vyapam Pharmacist Exam Date : CG व्यापम फार्मासिस्ट भर्ती, एडमिट कार्ड जारी, 12 अप्रैल को परीक्षा; जाने ड्रेस कोड और जरूरी नियम
Fake Fertilizer Scam Action : किसानों को ठग रहे थे खाद माफिया, प्रशासन ने कसा शिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DEO's Notice to the Teacher
DEO’s Notice to the Teacher : सोने की बाली गुम होने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र!

DEO's Notice to the Teacher :शिक्षा विभाग का…

Chaturmasya
Chaturmasya: चातुर्मास्य में भगवान शिव निभाते हैं सृष्टि के पालन का दायित्व, बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बेमेतरा में आयोजित Chaturmasya व्रत के दौरान शंकराचार्य…

Dhamtari News
Dhamtari News : मछली पकड़ने के दौरान एनीकट में बहा युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

धमतरी जिले में Dhamtari News से जुड़ी एक…

Saudi Security Alliance
Saudi Security Alliance: 14 देशों के साथ सऊदी अरब का नया सुरक्षा गठबंधन, ओमान-यूएई की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

Saudi Security Alliance के तहत सऊदी अरब ने…

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?