CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP के युवक चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा रैकेट: बिलासपुर में लूडो किंग ग्रुप से लगवा रहे थे दांव, 4 अरेस्ट..

MP के युवक चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा रैकेट: बिलासपुर में लूडो किंग ग्रुप से लगवा रहे थे दांव, 4 अरेस्ट..

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने मध्यप्रदेश के सट्‌टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इन सटोरियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए लूडो किंग गेम ग्रुप बनाया है, जिसमें मोबाइल के जरिए हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने रिहायशी कॉलोनी स्वर्णिम इरा में दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ा है।

आरोपियों के पास से पांच मोबाइल पर करीब 20 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन और हिसाब-किताब लिखा हुआ है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि मध्यप्रदेश से आकर कुछ युवक यहां ऑनलाइन सट्‌टा खिला रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मुखबिर लगाकर पुख्ता जानकारी जुटाई, तब पता चला कि सट्‌टेबाजों ने सट्‌टा खिलाने के लिए नया तरीका अपनाया है।

आरोपी वाट्सऐप पर ग्रुप बनाकर श्याम लूडो किंग नाम से लूडो गेम खिला रहे हैं, जिसके माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर सट्‌टा खेल रहे हैं।

एक सप्ताह पहले शहडोल से आया था सट्‌टेबाज

पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी जुटाई तब यह भी पता चला कि सरकंडा के स्वर्णिम इरा कॉलोनी के एक मकान में मध्यप्रदेश से युवक आकर रह रहे हैं। पुलिस ने वहां दबिश दी, तब खाईवाल राहुल छाबड़ा पकड़ा गया, जो मूलत: मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला है।

वह एक सप्ताह पहले ही यहां आया था। उसने स्वर्णिम इरा कॉलोनी में मकान किराए में लिया था, जहां अपने दोस्त सुमित चंदवानी,ओमप्रकाश नगवानी मोहित बर्मन के साथ मिलकर सटोरियों को ऑनलाइन लूडो प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता था। आरोपियों ने वाट्सऐप पर श्याम लूडो किंग के नाम पर ग्रुप भी बनाया था, जिसमें सटोरियों को जोड़कर उन्हें कोड उपलब्ध कराता था।

मोबाइल पर मिला 20 लाख का हिसाब

पुलिस अफसरों ने बताया कि खाईवाल और सट्‌टेबाज श्याम लूडो किंग नामक वाट्सऐप ग्रुप पर सट्टा खिला रहे थे। उनके पास से लैपटॉप और पांच मोबाइल बरामद किया गया है। मोबाइल पर करीब 20 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब और रजिस्टर बरामद किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इस कार्रवाई में पुलिस ने मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी राहुल छाबड़ा (25) पिता मोहित लाल, शहडोल के ही सुमित चांदवानी (19) पिता जगदीश कुमार चांदवानी, मध्यप्रदेश के सागर के मोतीनगर निवासी ओम प्रकाश नागवानी (20) पिता विजय कुमार नागवानी और मध्यप्रदेश के उमरिया के मोहनपुरी कॉलोनी निवासी मोहित बर्मन (25) पिता राजाराम बर्मन को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के साथ ही अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Snake Bite : करैत-रसेल वाइपर के डंस से 5 बच्चे मौत के मुहाने पर
CG Breaking : रेलवे स्टेशन में युवती ने किया अग्नि स्नान, 60 फ़ीसदी तक झुलसी, पिता की डांट से नाराज होकर बिहार से पहुंची थी छत्तीसगढ़
सोने में मामूली तेजी: ₹59 चढ़कर ₹1.52 लाख पहुंचा, चांदी ₹612 लुढ़की
Road Traffic Diversion : चंदनडीह में जलभराव से रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे प्रभावित, सिरसा गेट मार्ग बंद
Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?