CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आज की बड़ी खबर : अग्निवीर पर संसद में भिड़े अखिलेश और अनुराग ठाकुर 🛑 अखिलेश बोले मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं तो BJP सांसद का जवाब- “मैं आर्मी में कैप्टन हूं”

आज की बड़ी खबर : अग्निवीर पर संसद में भिड़े अखिलेश और अनुराग ठाकुर 🛑 अखिलेश बोले मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं तो BJP सांसद का जवाब- “मैं आर्मी में कैप्टन हूं”

By Newsdesk Admin
30/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 30 जुलाई। अग्निवीर योजना को लेकर संसद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के बीच भिड़ंत हो गई। सपा प्रमुख ने जब कहा कि मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं तो इस पर बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं आर्मी में कैप्टन हूं।

आपको बता दें कि संसद में बजट को लेकर हुई चर्चा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के बीच अग्निवीर योजना को लेकर बहस देखने को मिली। अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा कि अगर अग्निवीर योजना इतनी ही अच्छी है तो आप राज्यों को 10 फीसदी कोटा देने के लिए क्यों कहते हैं? वहीं इस पर हमीरपुर सीट से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि अग्निवीर में 100 फीसदी रोजगार की गारंटी है और रहेगी। अखिलेश यादव ने संसद में कहा कि कोई भी नौजवान जो फौज की तैयारी करता है, वो कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पहली बार स्कीम आई थी तो उस समय बड़े-बड़े उद्योगपतियों से ट्वीट कराया गया था कि इससे अच्छी कोई योजना नहीं है। इनको हम नौकरी पर रख लेंगे। सरकार खुद ये बात स्वीकार करती है कि ये स्कीम ठीक नहीं है तभी वो अपनी राज्य सरकारों से कह रहे हैं कि अग्निवीर वाले जो लौटकर आएंगे उन्हें कोटा दीजिए, नौकरी दीजिए।तभी सत्ता पक्ष की ओर से हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर बोलते हैं। तो अखिलेश यादव ने कहा कि मैं बैठ जाता हूं आप खड़े होकर कह दीजिए कि योजना ठीक है।

तभी अनुराग ठाकुर ने कहा‌ कि मैं हिमाचल से आता हूं, जिसने पहला परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा दिया। कारगिल युद्ध में सबसे ज्यादा शहीद होने वाले हिमाचल प्रदेश के वीर नौजवान थे। चार परमवीर चक्र विजेता, जिसमें दो कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार संजय कुमार हिमाचल से हुए। जो लंबे समय से मांग थी कि वन रैंक-वन पेंशन की, किसी सरकार ने पूरी नहीं की। उसे मोदी सरकार ने पूरा किया।उन्होंने कहा अखिलेश यादवजी सुनिए अग्निवीर में 100 फीसदी रोजगार की गारंटी है और रहेगी। इसके बाद कन्नौज सांसद ने कहा कि मैं दूसरी बात कहता हूं कि आपको राज्यों में 10 फीसदी कोटा क्यों देना पड़ रहा है।

अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर से पूछा कि कभी गए हो उस मिलिट्री स्कूल में, मैं खुद मिलिट्री स्कूल में पढ़ा हूं। आप परमवीर चक्र की बात कर रहो, हम भी कई नाम गिना सकते हैं, जिन्हें परमवीर चक्र मिला है। इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये तो केवल मिलिट्री स्कूल गए हैं, मैं आज भी आर्मी में कैप्टन रैंक की सेवाएं दे रहा हूं। अखिलेशजी केवल ज्ञान मत बांटिए। राहुल गांधीजी के साथ बैठकर बाहें फैलाकर आपको भी झूठ बोलने की आदत पड़ गई है।बीजेपी सांसद के बयान पर अखिलेश ने कहा कि शायद मंत्री जी नहीं रहे इसलिए तकलीफ परेशानी ज्यादा है, दर्द मैं बताता हूं। जबसे यूपी में हारे हैं, तबसे कोई नमस्कार नहीं कर रहा है, तकलीफ वो है आपको। वो वीडियो हमने देखा है कि कोई किसी को नमस्कार नहीं कर रहा है, कोई किसी को देख नहीं रहा है. जो अपने आपको बहुत ताकतवर कहते थे, जिसने हराया उसको नहीं ये हटा पा रहे हैं। अब बात समझ में नहीं आई ना। अग्निवीर व्यवस्था समाजवादी लोग स्वीकार नहीं कर सकते हैं। जब भी हम सरकार में आएंगे, साल-दो साल इस व्यवस्था को खत्म कर देंगे। 

Indigo Flight Disruption: ‘आज 1000+ फ्लाइट्स कैंसिल’, Indigo संकट पर CEO का पहला बयान — कब तक ठीक होंगे हालात?
Shreyas Iyer Injury Update: क्या भारत-अफ्रीका वनडे सीरीज़ में होगी अय्यर की वापसी? जानें BCCI की पूरी रणनीति
Bilaspur illegal coal depot action : 1500 टन कोयला जब्त, डिपो सील
Oh…my…God….जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा था आमिर खान, दुकान से यूरिन से भरा केन बरामद, बेटे सहित गिरफ्तार
भिलाई में निर्माणाधीन “अटल स्मारक” का सरिया काट ले गए चोर, निगम ठेकेदार पहुंचा थाना, जांच में जुटी सुपेला पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?