CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कलेक्टर बंगले के कंपाउंड से खोद कर निकाला गया महिला का कंकाल, 4 महीने से गायब थी व्यवसायी की पत्नी, जिम ट्रेनर के राज से पैरों तले खिसकी जमीन

कलेक्टर बंगले के कंपाउंड से खोद कर निकाला गया महिला का कंकाल, 4 महीने से गायब थी व्यवसायी की पत्नी, जिम ट्रेनर के राज से पैरों तले खिसकी जमीन

By Newsdesk Admin
27/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर।‌ एक जिम ट्रेनर ने महिला की हत्‍या कर लाश को जिलाधिकारी के बंगले में बने कंपाउंड में दफना दिया था। यूपी के कानपुर में फ‍िल्‍मी मर्डर मिस्‍ट्री को सुलझा लिया गया है। कानपुर पुलिस पूरे शहर में मह‍िला के हत्‍यारोपी और लाश को खोजती रही, चार महीने बाद पुलिस ने हत्‍यारे को पकड़ा तो उसके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। हत्‍यारे की निशानदेही पर पुलिस ने डीएम के बंगले के पास खुदाई कर महिला का कंकाल निकाला है।

कानपुर में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहाँ एक जिम ट्रेनर ने रिश्ते में तनाव के चलते गुस्से में हत्या कर दी। आरोपी ने मर चुकी महिला के शव को कानपुर के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के परिसर में दफना दिया। अपराध की घोषणा लगभग चार महीने बाद हुई जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की।

कानपुर में जिस महिला का कंकाल डीएम आवास परिसर से मिला है उसका जिम ट्रेनर के साथ रिलेशन था। पुलिस ने बताया कि जिम ट्रेनर दूसरी लड़की के साथ शादी करने वाला था और उसका तिलक भी हो चुका था, जिसकी वजह से एकता नाराज थी और उन दोनों के बीच बहस भी हुई थी।

एकता के परिवार ने चार महीने पहले ही लापता होने की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। महिला को जिम ट्रेनर ने चार महीने पहले ही हत्या कर दफना दिया था और खुद भी अंडरग्राउंड हो गया था। महिला उस ट्रेनर की जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाती थी। पुलिस ने बताया है कि महिला जिम ट्रेनर के साथ रिलेशन में थी और उसकी शादी तय होने से नाराज थी।  

आपको बता दें कि कानपुर के सिविल लाइन में रहने वाले कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता 24 जून को सुबह जिम के लिए निकली थी और फिर घर नहीं लौटी। वह रोजाना ग्रीन पार्क में मौजूद जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी। कारोबारी ने कानपुर पुलिस से पत्‍नी की गुमशुदगी दर्ज कराई और जिम ट्रेनर पर हत्‍या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने प्रोटीन के साथ पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाया और अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। राहुल गुप्‍ता ने जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। राहुल ने पुलिस को बताया कि पत्नी एकता के खाते में लाखों रुपये थे। साथ ही घर में रखे पूरे जेवर भी गायब हैं। पुलिस की कार्रवाई न करने पर परिजनों ने थाने में हंगामा भी किया। घटना के बाद से ही जिम ट्रेनर और कारोबारी की पत्नी एकता का मोबाइल स्विच ऑफ था। जिम ट्रेनर के पास शोएब नाम के एक युवक की कार थी। पुलिस ने उसे जिम ट्रेनर और महिला के लापता होने के बाद 25 जून को बरामद कर लिया था। कार में रस्सी, टूटा क्लेचर, टॉवेल, सिम ट्रे समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। सिम ट्रे मिलने से यह साफ हो गया कि अपहरण के बाद उसकी तुरंत हत्या कर दी गई। कारोबारी राहुल गुप्ता और उसके भाई हिमांशु को कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को जानकारी दी कि जिम ट्रेनर विमल सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में विमल सोनी ने एकता का मर्डर करना स्वीकार किया है। विमल सोनी ने पुलिस को बताया कि एकता की हत्‍या कर शव को जिलाधिकारी के बंगले के पास कंपाउंड में पांच फीट नीचे गड्ढे में दफना दिया है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद करने के लिए खुदाई शुरू की तो मीडिया को वीडियो बनाने के लिए मना किया गया। लगभग दो घंटे की खुदाई के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। शव पूरी तरह गल चुका था।

दरभंगा: मेहंदी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में डांसर को लगी गोली, छह महीने के बच्चे की मां थी मृतका
नगर निगम दुर्ग, भिलाई चरौदा, नपा अहिवारा, अमलेश्वर, कुम्हारी, नपं धमधा, पाटन, उतई में 82 पार्षद के लिए नामांकन जमा, महापौर/अध्यक्ष के लिए 10 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
DU Suspension Case: DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा निलंबित, प्रो. सुजीत के थप्पड़ आरोपों के बाद दो महीने का बैन
IPL thrills in Raipur after 10 years : सुरक्षा में 1500 जवान तैनात, Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने का असार
Jagdalpur Masked Snatcher Arrested : महिलाओं का सिरदर्द बना नकाबपोश झपटमार गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

Mungeli Fraud Case
Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Mungeli Fraud Case : शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल…

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?