CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अबू आजमी को इशारा कर दिया है, जो संभाजी का अपमान करेगा उसे…’, शिंदे की वॉर्निंग

अबू आजमी को इशारा कर दिया है, जो संभाजी का अपमान करेगा उसे…’, शिंदे की वॉर्निंग

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मार्च औरंगजेब को लेकर विवादित बयान करने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड किया गया है. लेकिन इसके बावजूद यह मामला अभी शांत नहीं हुआ है. महराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है.

औरंगजेब पर अबू आजमी की टिप्पणी के बाद उनके सस्पेंशन पर शिंदे ने कहा कि अभी तो यह पहला स्टेप ही है. अभी तो उन्हें (आजमी) इशारा दिया गया है. समझने वाले को इशारा काफी है. उन्हें समझदारी से काम करना चाहिए. जो भी शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का अपमान करेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं. बता दें कि औरंगजेब पर विवादित बयान के बाद अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से सस्पेंड किया गया था. 

महाराष्ट्र सराकर में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विधानसभा सत्र से अबू आजमी को सस्पेंड करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था. बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि आजमी को विधायकी से हटाना चाहिए ना कि सिर्फ एक सत्र के लिए उन्हें सस्पेंड करना चाहिए. छत्रपति शिवाजी पूजनीय हैं और उनका अपमान करने वालों को हम आसानी से जाने नहीं दे सकते.विवाद बढ़ने पर अबू आजमी ने मांग ली थी माफीऔरंगजेब पर दिए गए बयान के बाद से सियासत गर्माने पर अबू आजमी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैं शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के खिलाफ बोलने के बारे में सोच भी नहीं सकता.अबू आजमी ने कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है.

औरंगजेब के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है. मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरुष के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है. उन्होंने कहा कि मैं इतना बड़ा नहीं हूं. मैं जो कुछ कहा था, वह असल में किन्हीं इतिहासकारों का व्यक्तव्य था. अगर मेरे इन बयानों की वजह से कोई आहत हुआ तो मैं बिना किसी शर्त के माफी मांगता हूं और अपने बयान को वापस लेता हूं. 

बता दें कि औरंगजेब पर बयानबाजी को लेकर महाराष्ट्र के ठाणे में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आजमी ने औरंगजेब का बचाव करते हुए बयान दिया था कि मैं 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानता. इन दिनों फिल्मों के माध्यम से मुगल बादशाह की विकृत छवि बनाई जा रही है. मालूम हो कि महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च को समाप्त हो रहा है. 

राज्यपालों द्वारा रोके गए विधेयक: सुप्रीम कोर्ट में सातवें दिन भी सुनवाई, राज्यों ने विवेकाधिकार का किया विरोध
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : नगर पंचायत अध्यक्ष की भाजपा टिकट संजय यादव को, जिलाध्यक्ष ने घोषित किए 15 पार्षद प्रत्याशी
Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन
Demand for open transfer policy intensifies : विधायक उत्तरी जांगड़े ने CM साय को लिखा पत्र
मुंडन समारोह में ससुराल आए शख्स की गोली मारकर हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Fasal Bima Yojana 
PM Fasal Bima Yojana  : 31 तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 खरीफ फसलें योजना में शामिल

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : खरीफ मौसम 2026…

Takhatpur Murder Case
Takhatpur Murder Case : शराब के नशे में विवाद के बाद पिता ने बेटे को डंडे से पीटकर मार डाला

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : बिलासपुर जिले के…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : महिला की हत्या का खुलासा, लालच देकर ले गए थे सुनसान जगह, 2 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : दुर्ग जिले के…

BJP Absence Controversy
BJP Absence Controversy : सांसद-विधायक के कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारी गायब

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नंदिनी अहिवारा नगर…

Fake Caste Certificate Complaint
Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : सूरजपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?