सीजी भास्कर, 08 सितम्बर। मनेन्द्रगढ़ शहर में लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। रेलवे कॉलोनी की महिलाएं अब रात में लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रही हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि रेलवे कॉलोनी में 15 दिनों में 5 और चैनपुर क्षेत्र में 10 दिनों के भीतर 6 चोरी की घटनाएं हुई हैं। मौहारपारा में भी लगातार चोरी की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। (Manendragarh Theft Cases)
पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम : Manendragarh Theft Cases
चोरी की घटनाओं से परेशान महिलाओं ने बैठक कर रात में जागकर पहरा देने का फैसला किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।

CCTV फुटेज देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
मौहारपारा वार्ड-5 के पार्षद इमरान खान ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप (Manendragarh Theft Cases) है कि चोरी से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और पुलिस की मौजूदगी मजबूत करने की मांग की है।
खराब वाहन और बारिश से प्रभावित रही पुलिस पेट्रोलिंग
वहीं सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि पिछले दो महीनों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उनके मुताबिक, पुलिस वाहन खराब होने और लगातार बारिश के कारण कुछ समय तक पेट्रोलिंग प्रभावित रही। अब पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध है और शहर में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी के मामलों में जांच और कार्रवाई जारी है।



