सीजी भास्कर, 30 अगस्त 2026 : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) दो दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंचे हैं। वे यहां आयोजित संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने यूथ कांग्रेस चुनाव, संगठन के प्रशिक्षण और बिलासपुर में हुई मारपीट की घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
यह भी पढ़ें : CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र
यूथ कांग्रेस चुनाव से वरिष्ठ नेताओं को दूर रहने की सलाह
टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) ने कहा कि यूथ कांग्रेस का चुनाव युवाओं के लिए है। इसमें वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी के उच्च नेतृत्व की ओर से भी संकेत दिए गए हैं कि बड़े नेताओं को इस चुनाव से दूर रहना है। सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि यूथ कांग्रेस चुनाव में उनकी कोई भूमिका या योगदान नहीं है।
यह भी पढ़ें : Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना
संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी है प्रशिक्षण
संगठन के प्रशिक्षण को लेकर सिंहदेव (TS Singhdeo) ने कहा कि यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया होनी चाहिए। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों से संपर्क बनाना और उनके बीच रहकर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ लगातार संपर्क में रहने से संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया
बिलासपुर हिंसा पर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो देखा है। वीडियो में मौके पर पुलिस की मौजूदगी दिखाई नहीं दे रही है।
यह भी पढ़ें : India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन
बोले- पुलिस को समय रहते संभालनी चाहिए थी स्थिति
सिंहदेव (TS Singhdeo) ने कहा कि पुलिस को समय रहते स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए था। उन्होंने घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि अगर पुलिस पहले ही स्थिति को संभाल लेती तो मामला इतना नहीं बढ़ता। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई को जरूरी बताया।
खबरें और भी हैं : Kharge Purification Row : खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी से FIR की मांग




