सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों की मांग (Gold Silver Price) बढ़ रही है। सोने-चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर होने के कारण ग्राहक भारी गहनों के बजाय अंगूठी, चेन, ईयररिंग्स और पेंडेंट जैसे विकल्प पसंद कर रहे हैं।

सोने-चांदी के भाव में गिरावट Gold Silver Price
पिछले एक महीने से सोने-चांदी की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं। बुधवार को स्टैंडर्ड सोना 900 रुपये गिरकर 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये सस्ती होकर 2,21,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
दीपावली तक बड़े उछाल की संभावना कम
सराफा कारोबारियों के मुताबिक, किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के अभाव में दीपावली तक कीमतों में भारी उछाल की संभावना (Gold Silver Price) कम है। त्योहारी और वैवाहिक सीजन को देखते हुए बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें…Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क
पिछले साल तेजी से बढ़े थे भाव
पिछले साल नवरात्र से धनतेरस के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी (Gold Silver Price) हुई थी। इस साल अपेक्षाकृत स्थिर भाव के बीच ग्राहकों का रुझान हल्के और रोजमर्रा में पहने जाने वाले आभूषणों की ओर बढ़ रहा है।
खबरें और भी हैं…Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल


