CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IAS Transfer : मुख्य सचिव बदलते ही प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS को नई जिम्मेदारी; राजनांदगांव कलेक्टर बने जितेंद्र यादव

IAS Transfer : मुख्य सचिव बदलते ही प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS को नई जिम्मेदारी; राजनांदगांव कलेक्टर बने जितेंद्र यादव

By Newsdesk Admin
30/09/2025
Share
Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही (IAS Transfer) 14 IAS अफसरों के विभागीय प्रभार में फेरबदल और तबादला किया गया है। जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए हैं। पी. दयानंद जनसंपर्क विभाग से बाहर हो गए, उनकी जगह पर रोहित यादव की एंट्री हुई है।

जारी आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभारों से मुक्त भी किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी किया है।

IAS अफसरों की नई जिम्मेदारियाँ

नामवर्तमान पद / विभागनई जिम्मेदारी (अतिरिक्त प्रभार)
रेणु जी पिल्ले–माध्यमिक शिक्षा मंडल, अध्यक्ष
सुब्रत साहू–राजस्व मंडल बिलासपुर, अध्यक्ष
सोनमणि बोरा–विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, प्रमुख सचिव
डॉ. रोहित यादव–जनसंपर्क विभाग, CSPGCL और CSPDCL, सचिव
अविनाश चंपावत–धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, सचिव
मुकेश कुमार बंसल–विमानन विभाग, सचिव
अंकित आनंद–आवास एवं पर्यावरण विभाग, सचिव / सूचना प्रौद्योगिकी / वाणिज्यिक कर (पंजीयन) / पर्यावरण संरक्षण मंडल
भुवनेश यादव–योजना-आर्थिक-सांख्यिकी विभाग / बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, सचिव
कुलदीप शर्मा–छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक
रवि मित्तल–विमानन विभाग, संचालक
डॉ. फरिहा आलम–स्कूल शिक्षा विभाग, संयुक्त सचिव
जितेंद्र यादव–कलेक्टर, राजनांदगांव
लोकेश कुमार–श्रम विभाग, उप सचिव
पठारे अभिजीत बबन–मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़

आदेश के अनुसार IAS रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) को व्यापमं के अध्यक्ष पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सुब्रत साहू (1992 बैच) को 1 अक्टूबर से सेवानिवृत्त हो रहे टोपेश्वर वर्मा की जगह अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। (IAS Transfer)

IAS सोनमणि बोरा (1997 बैच) को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को सचिव जनसंपर्क विभाग पदस्थ किया गया है। (IAS Transfer) पी. दयानंद (2006 बैच) को इस दायित्व से मुक्त किया गया है।

IAS अविनाश चंपावत (2003 बैच) को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। IAS मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) को विमानन विभाग का दायित्व दिया गया है। IAS अंकित आनंद (2006 बैच) को सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग तथा पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

IAS भुवनेश यादव (2006 बैच) को योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम का प्रभार दिया गया है। कुलदीप शर्मा (2014 बैच) को राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त दायित्व, रवि मित्तल (2016 बैच) को संचालक विमानन और डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच) को संचालक खाद्य के पद पर पदस्थ किया गया है। (IAS Transfer) IAS लोकेश कुमार को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

जिला स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) को राजनांदगांव कलेक्टर और पठारे अभिजीत बबन (2022 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ बनाया गया है। (IAS Transfer)

Murder Case Ambikapur : शराब की लत से तंग आकर पति और बेटी ने की पिटाई, महिला की मौत
Eco Tourism Camping: ठाड़ पथरा में प्रकृति संग रोमांच, मड हाउस में कैंपिंग-बोटिंग आकर्षण
Kevai Irrigation Project : केवई नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 3.49 करोड़ मंजूर, 295 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधा
Raipur Jewellery Fraud Case: रायपुर में सराफा कारोबारी से 5 लाख की ठगी, ज्वैलरी पहनकर ‘पैसे लाते हैं’ कहकर फरार हुआ दंपती
Teacher found in objectionable condition with student : जांच के बाद DEO की कार्रवाई, VIDEO वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?