सीजी भास्कर 9 मई I पेंड्रा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब कुसमुंडा से मध्यप्रदेश के अमलाई जा रहे कोयले से लदे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के राय पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। (Coal trailer catches fire on highway)
ट्रेलर से उठने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी : Coal trailer catches fire on highway
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर में लोड कोयले से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पेंड्रा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
कुछ कोयला जलकर हुआ खराब
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि ट्रेलर में लोड कुछ कोयला जलकर खराब हो गया। प्रारंभिक जांच में तेज गर्मी और कोयले के अधिक तापमान को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।Coal trailer catches fire on highway
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


