सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर । त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। (Puja Special Train)
यह भी पढ़ें : यात्रियों के लिए खुशखबरी, वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन; खुर्सीपार फाटक बंद
12, 19 और 26 अक्टूबर को हटिया से रवाना होगी ट्रेन : Puja Special Train
ट्रेन नंबर 08609 हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल 12, 19 और 26 अक्टूबर को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन रात 1:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 1:25 बजे रवाना होगी। रायपुर में रात 2:55 बजे पहुंचकर 3 बजे, दुर्ग में 3:55 बजे पहुंचकर 4 बजे और गोंदिया में सुबह 5:48 बजे पहुंचकर 5:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 10:10 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

13, 20 और 27 अक्टूबर को एलटीटी से चलेगी
ट्रेन नंबर 08610 एलटीटी-हटिया पूजा स्पेशल 13, 20 और 27 अक्टूबर को रात 11:50 बजे एलटीटी से रवाना (Puja Special Train) होगी। अगले दिन गोंदिया में दोपहर 1:50 बजे, दुर्ग में 3:55 बजे, रायपुर में शाम 4:35 बजे, बिलासपुर में शाम 7:05 बजे और रायगढ़ में रात 9:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे हटिया पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें : Summer Special Trains : बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ से चलेंगी इतनी समर स्पेशल ट्रेनें
22 कोच की होगी ट्रेन, कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव : Puja Special Train
पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 1 एसएलआरडी, 1 पावर कार, 4 सामान्य, 6 स्लीपर, 7 एसी-3, 2 एसी-2 और 1 प्रथम सह द्वितीय श्रेणी एसी कोच शामिल रहेगा।
दोनों दिशाओं में ट्रेन बालसिरिंग, गोविंदपुर रोड, बानो, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर भी रुकेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील (Puja Special Train) की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
ख़बरें और भी हैं : IRCTC Website : रेलवे की असली परेशानी क्या है, क्या नई टिकट व्यवस्था बदल पाएगी तस्वीर


