CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Animal Rescue Vehicle : पशु रेस्क्यु वाहन से घायल पशुओं को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा

Animal Rescue Vehicle : पशु रेस्क्यु वाहन से घायल पशुओं को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा

By Newsdesk Admin
01/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जनवरी। सड़क दुर्घटनाओं और अन्य कारणों से घायल पशुओं को समय पर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पशु संरक्षण और संवेदनशील सेवा के उद्देश्य से पशु रेस्क्यु वाहन (Animal Rescue Vehicle) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। यह वाहन 13 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विधायक निधि के अंतर्गत उपलब्ध कराया गया है।

लोकार्पण के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से पशु रेस्क्यु वाहन (Animal Rescue Vehicle) की तकनीकी विशेषताओं, संचालन प्रणाली और उपयोगिता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही वाहन का परीक्षण कराते हुए यह देखा कि किस प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल पशुओं को सुरक्षित ढंग से वाहन में लाया जाता है और उपचार के लिए पशु चिकित्सालय तक पहुंचाया जाता है।

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस आधुनिक पशु रेस्क्यु वाहन (Animal Rescue Vehicle) के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त, बीमार अथवा असहाय पशुओं को घटनास्थल से त्वरित रूप से पशु चिकित्सालय पहुंचाया जा सकेगा। उपचार के पश्चात पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशाला या पशु शेल्टर तक ले जाने की भी समुचित व्यवस्था इस वाहन में की गई है। इससे घायल पशुओं को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और उनकी जान बचाने में सहायता मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गौ संरक्षण और पशु कल्याण के प्रति पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पशु रेस्क्यु वाहन (Animal Rescue Vehicle) जैसी सुविधाएं पशुओं के जीवन की रक्षा के साथ-साथ पशुपालकों और आम नागरिकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन का नियमित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा इसके रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू, पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह, अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति बीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, विजयलक्ष्मी तिवारी, सतविंदर पाहुजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटनाओं में घायल पशुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए लोकार्पित पशु रेस्क्यु वाहन (Animal Rescue Vehicle) के माध्यम से घटनास्थल से पशु चिकित्सालय और उपचार के बाद गौशाला या शेल्टर तक सुरक्षित परिवहन की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

Nakti Dispute : नकटी विवाद पर मंत्री का दावा- गांव नहीं उजड़ा, कांग्रेस पर भड़काने का आरोप
एनकाउंटर से पहले बसवाराजू का संगठन को अंतिम संदेश: “मेरे बाद किसी युवा को देना नेतृत्व”, बस्तर IG बोले- अब नहीं बन पाएगा कोई नया लीडर
Urban Development : पार्षद और महापौर निधि से अब चमकेंगी शहर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें
Teacher Recruitment Cancelled : आत्मानंद स्कूल भर्ती रद्द, 600 शिक्षकों की कमी से पढ़ाई पर संकट
Mor Gaon Mor Pani : 1610 करोड़ के जल संरक्षण अभियान से बदलेगा गांवों का भविष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति
Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति

छत्तीसगढ़ की सियासत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Chhattisgarh Mausam : दो दिन बाद बढ़ेगी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
Chhattisgarh Mausam : दो दिन बाद बढ़ेगी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून (Chhattisgarh Mausam)  की रफ्तार फिलहाल…

High Court Sharia Court Verdict
High Court Sharia Court Verdict : धार्मिक संस्था दे सकती है राय, कानूनी फैसला नहीं: हाईकोर्ट

High Court Sharia Court :हाईकोर्ट ने याचिका को…

Chhattisgarh IAS Promotion : तीन अफसरों को मिल सकता है IAS अवार्ड, दिल्ली में DPC की बैठक प्रस्तावित
Chhattisgarh IAS Promotion : तीन अफसरों को मिल सकता है IAS अवार्ड, दिल्ली में DPC की बैठक प्रस्तावित

IAS अवार्ड (Chhattisgarh IAS Promotion) के लिए दिल्ली…

Cyber Fraud Account Case
Cyber Fraud Account Case : साइबर ठगी के लिए बैंक खाते देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud Account Case : आरोपियों की तलाश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?