CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nakti Dispute : नकटी विवाद पर मंत्री का दावा- गांव नहीं उजड़ा, कांग्रेस पर भड़काने का आरोप

Nakti Dispute : नकटी विवाद पर मंत्री का दावा- गांव नहीं उजड़ा, कांग्रेस पर भड़काने का आरोप

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Nakti Dispute
Nakti Dispute

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई (Nakti Dispute) को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। वन मंत्री केदार कश्यप ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि पूरे गांव में नहीं, बल्कि केवल एक वार्ड में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास कर उन्हें नया रायपुर में आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं कांग्रेस ने सरकार के दावों को झूठा बताते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

Contents
  • मंत्री बोले- सिर्फ एक वार्ड में हुई कार्रवाई
  • 2020 में शुरू हुई थी भूमि आबंटन प्रक्रिया
  • पुनर्वास के बाद हटाया गया अतिक्रमण
  • सेरीखेड़ी का उदाहरण देकर कांग्रेस पर निशाना
  • भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए झूठ बोलने के आरोप
  • मोहम्मद अकबर ने उठाए नए सवाल
  • 80 घरों पर चली थी बुलडोजर कार्रवाई

मंत्री बोले- सिर्फ एक वार्ड में हुई कार्रवाई

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 29 जून को राजस्व विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई थी। नकटी गांव में कुल 17 वार्ड हैं और कार्रवाई केवल एक वार्ड तक सीमित रही। उन्होंने कहा कि पूरे गांव को उजाड़े जाने की बात पूरी तरह भ्रामक है। मंत्री के अनुसार संबंधित भूमि अभी भी राजस्व विभाग के अधीन है।

2020 में शुरू हुई थी भूमि आबंटन प्रक्रिया

केदार कश्यप ने बताया कि नकटी की 15.47 हेक्टेयर भूमि को आवासीय योजना के लिए आवंटित करने की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2020 में शुरू हुई थी। उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने तत्कालीन कलेक्टर को भूमि आबंटन का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद 2021 में प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ी और इसी दौरान क्षेत्र में अतिक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता गया।

पुनर्वास के बाद हटाया गया अतिक्रमण

मंत्री ने कहा कि शुरुआत में करीब तीन हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण था, जो बाद में बढ़कर लगभग 15 हेक्टेयर तक पहुंच गया। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रभावित परिवारों से कई दौर की चर्चा की तथा पुनर्वास की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को नया रायपुर में आवास उपलब्ध कराकर मकानों की चाबियां भी सौंपी गईं।

सेरीखेड़ी का उदाहरण देकर कांग्रेस पर निशाना

केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सेरीखेड़ी में सैकड़ों परिवारों को हटाया गया था, लेकिन उनके पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई। इसके विपरीत वर्तमान सरकार ने पहले पुनर्वास किया और उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उन्होंने विधायक कॉलोनी बनाए जाने के आरोपों को भी निराधार बताते हुए कहा कि भूमि के उपयोग पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए झूठ बोलने के आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार के दावों को खारिज करते हुए कहा कि नकटी मामले में लगातार गलत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में विधानसभा में भी जानकारी सामने आ चुकी है और एनआरडीए के तत्कालीन सीईओ ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। उनके अनुसार पूरा मामला सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है।

मोहम्मद अकबर ने उठाए नए सवाल

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि एक ओर हाउसिंग बोर्ड विधायक कॉलोनी की योजना से इनकार कर रहा है, वहीं आवास एवं पर्यावरण विभाग के पत्र में सांसद-विधायक कॉलोनी के लिए भूमि खाली कराने का उल्लेख किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी गलतियों को छिपाने के लिए अलग-अलग बयान दे रही है तथा जमीन की घेराबंदी की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।

80 घरों पर चली थी बुलडोजर कार्रवाई

गौरतलब है कि 29 जून को नकटी गांव में करीब 80 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को ईडब्ल्यूएस (EWS) आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि हाउसिंग बोर्ड के अनुसार 77 लोगों ने लगभग 15 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर कब्जा किया था। वहीं कुछ प्रभावित परिवारों का कहना है कि सभी लोगों को अब तक वैकल्पिक आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है।

CG News : फिर एक जवान ने चुनी मौत की राह, AK-47 से खुद की ली जान..
भिलाई के चर्चित हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सेवक राम से गैंगस्टर तपन का कनेक्शन नहीं जोड़ पाई पुलिस, मिला संदेह का लाभ और तपन सरकार दोष मुक्त
Chhattisgarh Bharat Bandh Impact: रायगढ़ की खदानों पर ताला, रायपुर में मशाल रैली; व्यापारिक संगठनों ने बनाई दूरी
Rinku Singh Meeting : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
Raipur Ganesh Jhanki : रायपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब…पौराणिक कथाओं और आधुनिक झलकियों से सजी गणेश विसर्जन यात्रा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?