CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Police Recruitment : पुलिस विस्तार की बड़ी तैयारी, 5707 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव; 15 नए थाने और 5 साइबर थाने भी होंगे स्थापित

Chhattisgarh Police Recruitment : पुलिस विस्तार की बड़ी तैयारी, 5707 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव; 15 नए थाने और 5 साइबर थाने भी होंगे स्थापित

By Newsdesk Admin
01/07/2026
Share
Chhattisgarh Police Recruitment
Chhattisgarh Police Recruitment

सीजी भास्कर, 1 जुलाई : छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय (Chhattisgarh Police Recruitment) ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेशभर में पुलिस व्यवस्था के विस्तार के लिए शासन को 5707 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में 15 नए पुलिस थाने, 5 नए साइबर थाने, 8 पुलिस चौकियों को थाने में अपग्रेड करने तथा पुलिस बल की कमी वाले 21 थानों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती का प्रावधान किया गया है। इस पहल से प्रदेश में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की तैयारी है।

Contents
  • बस्तर फाइटर्स के लिए सबसे अधिक 1500 पदों का प्रस्ताव
  • रायपुर कमिश्नरी को मिलेगा अतिरिक्त पुलिस बल
  • सरोना समेत कई चौकियां बनेंगी नए पुलिस थाने

बस्तर फाइटर्स के लिए सबसे अधिक 1500 पदों का प्रस्ताव

प्रस्ताव के अनुसार सबसे अधिक 1500 पद बस्तर फाइटर्स के लिए मांगे गए हैं। इनमें बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर में 500-500 आरक्षकों की तैनाती की योजना शामिल है। इसके अलावा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) के लिए 325, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी के लिए 250, जीआरपी रायपुर के लिए 150 तथा रायपुर ग्रामीण एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन के लिए 251 नए पदों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

रायपुर कमिश्नरी को मिलेगा अतिरिक्त पुलिस बल

रायपुर पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए भी अतिरिक्त स्टाफ की मांग की गई है। वर्तमान में कमिश्नरी में पांच डीसीपी पद स्वीकृत हैं, लेकिन कार्यालयीन और प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए 67 नए पदों की आवश्यकता बताई गई है। वहीं रायपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में स्वीकृत पदों की तुलना में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की कमी को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है।

सरोना समेत कई चौकियां बनेंगी नए पुलिस थाने

प्रस्ताव के तहत रायपुर जिले में सरोना, जरवाय, उपरवारा (नवा रायपुर), सिलतरा और कमल विहार चौकी को पूर्ण थाना बनाने की योजना है। वहीं बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सक्ती और बलरामपुर में नए साइबर थाने स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक साइबर थाने में आईटी विशेषज्ञता वाले 10-10 पद प्रस्तावित किए गए हैं। इसके अलावा चिचोला, सिलयारी, तुमड़ीबोड़, चिखली, भंवरपुर, संजारी, कोतबा और पोड़ी-बचरा चौकियों को भी थाना बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

Police Corruption : थाने में वसूली का खेल, एनटीपीसी कर्मचारी ने खाया जहर
ऐतिहासिक हार के बाद कांग्रेस में जबर्दस्त “रार” 🛑 जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, विधायक पर षड़यंत्र का लगाया आरोप, कहा – “कांग्रेस मुक्त होगा साहू समाज”
Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक
Korea cylinder blast : एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर की मौके पर मौत
Job Placement Camp Sakti : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?