भिलाई/दुर्ग डेस्क 28 नवंबर 2026। भिलाई नगर निगम (Bhilai Nagar Nigam General Body Meeting) की मौजूदा परिषद की आखिरी सामान्य सभा शुक्रवार को भारी हंगामे और राजनीतिक घमासान की भेंट चढ़ गई। सदन में बोलने का मौका नहीं मिलने से नाराज वार्ड-2 के भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल (BJP Councillor Mukesh Agarwal) टेबल पर चढ़कर सीधे सभापति की आसंदी तक पहुंच गए, जिससे सदन में अफरा-तफरी मच गई। इसके विरोध में विपक्षी पार्षद अपनी कुर्सियां छोड़कर सदन के भीतर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। स्थिति बेकाबू होते देख राष्ट्रगान गाकर सामान्य सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Liquor Scam : UAE से भारत लाया गया 1280 करोड़ के शराब घोटाले का आरोपी, 30 नवंबर तक EOW रिमांड
14 में से सिर्फ 2 एजेंडों पर ही हो सकी चर्चा
मौजूदा परिषद के कार्यकाल की इस अंतिम बैठक (Bhilai Municipal Corporation Uproar) में शहर के विकास कार्यों, कथित अनियमितताओं और वार्डों की बुनियादी समस्याओं से जुड़े कुल 14 अहम एजेंडों पर चर्चा होनी थी। हालांकि, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक व नारेबाजी के चलते केवल 2 बिंदुओं पर ही चर्चा हो पाई और शेष 12 एजेंडे बिना चर्चा के ही लटक गए।
यह भी पढ़ें : IND vs NZ Christchurch Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुरी तरह फंसा भारत, 116 रन पर गिरे 6 विकेट
400 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप
सदन के भीतर और बाहर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर रहा। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा (Bhojraj Sinha) ने महापौर नीरज पाल (Mayor Neeraj Pal) पर सीधा हमला बोलते हुए नगर निगम में 400 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर, महापौर नीरज पाल ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल के व्यवहार पर सवाल उठाए और उन पर सदन की गरिमा व मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : Former CJI BR Gavai Letter to President : पूर्व CJI बीआर गवई ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल!
पांच साल का हिसाब-किताब रह गया अधूरा
भिलाई नगर निगम की इस आखिरी सामान्य सभा से शहरवासियों को उम्मीद थी कि पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर सार्थक बहस होगी। लेकिन, भ्रष्टाचार के आरोपों और टेबल पर चढ़ने जैसी घटनाओं के चलते परिषद का अंतिम सत्र भी राजनीतिक शोर-शराबे में ही समाप्त हो गया।
यह भी पढ़ें : Raigarh Sick Baby Elephant : रायगढ़ के खेत में बीमार हालत में पड़ा मिला 6 साल का हाथी का बच्चा!



