सीजी भास्कर, नई दिल्ली/राष्ट्रीय डेस्क 28 नवंबर 2026। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई (Former CJI BR Gavai Letter to President) ने उच्च न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति और तबादलों की प्रक्रिया पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व सीजेआई गवई ने 27 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति करने वाले कॉलेजियम सिस्टम (Collegium System Controversy) की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर चिंता जताई है। इस पत्र के सामने आने के बाद न्यायिक और सियासी गलियारों में बड़ी बहस छिड़ गई है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Seats Increase : लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, 543 से बढ़कर होंगी 815 सीटें
जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े
राष्ट्रपति को लिखे पत्र में पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई (Judges Appointment Diversity India) ने 2018 से अब तक हुई नियुक्तियों के आंकड़े पेश करते हुए बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, साल 2018 से अब तक देश के विभिन्न हाईकोर्ट में कुल 715 जजों की नियुक्ति हुई है, जिनमें से लगभग 75 प्रतिशत नियुक्तियां केवल सामान्य वर्ग से की गई हैं। शेष वर्गों की हिस्सेदारी पर चिंता जताते हुए उन्होंने बताया कि इन 715 जजों में महज 22 अनुसूचित जाति (SC), 16 अनुसूचित जनजाति (ST), 89 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं।
यह भी पढ़ें : Youth Woman Fight Viral Video : रायपुर के महादेव घाट पर युवक-युवती के बीच मारपीट, बाल पकड़कर एक-दूसरे से भिड़े; वीडियो वायरल
प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल
पूर्व सीजेआई गवई (Supreme Court High Court Judges Appointment) ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि जजों की नियुक्ति और स्थानांतरण की मौजूदा व्यवस्था में समाज के सभी वर्गों को समान अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कॉलेजियम सिस्टम की कार्यशैली में पारदर्शिता की कमी को रेखांकित करते हुए इसकी जवाबदेही तय करने की जरूरत पर बल दिया है।
यह भी पढ़ें : Shubman Gill Fielding Mistake : शुभमन गिल की एक गलती से भारत ने गंवाए कई मौके, न्यूजीलैंड को मिला फायदा
राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील
बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस संवेदनशील मुद्दे पर उचित कदम उठाने की अपील की है, ताकि भारतीय न्यायपालिका में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वे किसी विशेष समुदाय के लोगों की नियुक्ति के विरोधी नहीं हैं, बल्कि उनका उद्देश्य न्यायपालिका के भीतर सभी वर्गों के बीच एक न्यायसंगत संतुलन स्थापित करना है।
यह भी पढ़ें : Congress Leaders Join BJP : भैरमगढ़ में कांग्रेस को झटका, 10 नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल
तेज हुई न्यायिक सुधार की बहस
देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर रह चुके बीआर गवई द्वारा कॉलेजियम सिस्टम और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर उठाए गए इन सवालों ने न्यायिक सुधारों की बहस को फिर से हवा दे दी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राष्ट्रपति भवन और केंद्र सरकार इस पत्र पर क्या रुख अपनाती है।
यह भी पढ़ें : Mungeli Wife Murder Case : मुंगेली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, FSL रिपोर्ट से साबित हुआ अपराध



