सीजी भास्कर, रायगढ़ डेस्क 28 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल वन परिक्षेत्र में एक बीमार हाथी का बच्चा (Raigarh Sick Baby Elephant) खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 6 साल का यह शावक शुक्रवार सुबह बनहर गांव के पास एक खेत में लेटा हुआ पाया गया, जो काफी देर तक उठ नहीं पा रहा था। हाथी ट्रैकर्स की सूचना पर हरकत में आई वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय पशु चिकित्सक की मदद से उसका उपचार शुरू कराया।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Seats Increase : लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, 543 से बढ़कर होंगी 815 सीटें
बनहर गांव पहुंचा था शावक
मिली जानकारी के अनुसार, हाथी के इस बच्चे (Dharamjaigarh Forest Division) को गुरुवार को सिंघीझाप इलाके में विचरण करते हुए देखा गया था। इसके बाद रात में वह आगे बढ़ते हुए बनहर गांव के नजदीक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और हाथी ट्रैकर्स ने उसे खेत में लेटा हुआ देखा। जब काफी समय बीतने के बाद भी शावक उठने में असमर्थ रहा, तो ट्रैकर्स ने तुरंत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : Youth Woman Fight Viral Video : रायपुर के महादेव घाट पर युवक-युवती के बीच मारपीट, बाल पकड़कर एक-दूसरे से भिड़े; वीडियो वायरल
पशु चिकित्सक की टीम ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही एसडीओ, रेंजर और अन्य वनकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय पशु चिकित्सक (Elephant Rescue Raigarh) की सहायता से बीमार हाथी के बच्चे का मौके पर ही इलाज शुरू किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद शावक की स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : Shubman Gill Fielding Mistake : शुभमन गिल की एक गलती से भारत ने गंवाए कई मौके, न्यूजीलैंड को मिला फायदा
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच
वन विभाग (Chhattisgarh Forest Department) ने एहतियात के तौर पर हाथी के बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया है, जो जल्द ही उसकी गहन जांच करेगी। फिलहाल वन विभाग का अमला मौके पर तैनात है और शावक की सेहत तथा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें : Congress Leaders Join BJP : भैरमगढ़ में कांग्रेस को झटका, 10 नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल
सुरक्षा के लिए वन अमला अलर्ट
मानव-हाथी द्वंद्व और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील धरमजयगढ़ वन मंडल में शावक के बीमार मिलने के बाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों को उम्मीद है कि विशेषज्ञों की देखरेख में हाथी का बच्चा जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस जंगल की ओर लौट सकेगा।
यह भी पढ़ें : Dhamtari ED Raid : धमतरी में शराब घोटाले को लेकर ED की रेड, अपर कलेक्टर के बंगले पर छापेमारी



