सीजी भास्कर, सरगुजा, 28 नवंबर 2026। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में शुक्रवार रात एक नन्हा हाथी शावक (Surguja Elephant Calf Rescue) खेत के पास बने नाली जैसे गड्ढे में फंस गया। शावक को बाहर निकालने के लिए हाथियों का पूरा झुंड आसपास जमा हो गया और चिंघाड़ने लगा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद वह दोबारा अपने परिवार के 17 हाथियों के दल में शामिल हो गया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Liquor Scam : UAE से भारत लाया गया 1280 करोड़ के शराब घोटाले का आरोपी, 30 नवंबर तक EOW रिमांड
गड्ढे में फंसा शावक
घटना अलकापुरी जंगल की है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे 17 हाथियों का दल जंगल से गुजर रहा था। इसी दौरान दल में शामिल नन्हा शावक खेत के पास बने नाली जैसे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। शावक के फंसते ही झुंड के दूसरे हाथी उसके आसपास जमा हो गए। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर आसपास के लोगों का ध्यान भी घटना की ओर गया और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें : IND vs NZ Christchurch Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुरी तरह फंसा भारत, 116 रन पर गिरे 6 विकेट
JCB से रेस्क्यू
सूचना मिलते ही रेंजर फेंकू चौबे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक गड्ढे का एक हिस्सा हटाने का काम शुरू किया, ताकि शावक को बिना चोट पहुंचाए बाहर निकाला जा सके। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर आते ही वह अपने पैरों पर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद वह फिर से अपने परिवार यानी 17 हाथियों के झुंड के साथ जंगल की ओर चला गया।
यह भी पढ़ें : Former CJI BR Gavai Letter to President : पूर्व CJI बीआर गवई ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल!



