सीजी भास्कर, 17 अगस्त : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की बढ़ती मौजूदगी से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जिले के दोनों वन मंडलों में कुल 164 हाथी अलग-अलग दलों में मौजूद हैं। रात के समय जंगल से निकलकर गांव और बस्तियों तक पहुंच रहे हाथियों ने ग्रामीणों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचाया है। इस बढ़ते हाथी आतंक (Elephant Terror in Raigarh) से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें : Municipal Election : दिसंबर में चार नगर निगमों पर सियासी घमासान, आरक्षण से बदलेगा चुनावी गणित
53 हाथियों का दल बस्ती तक पहुंचा
घरघोड़ा क्षेत्र के कया-बटुराकछार जंगल में 53 हाथियों का दल पहुंचा है। बीती रात यह दल जंगल से निकलकर बस्ती तक आ गया। हाथियों को देखकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान हाथियों ने दो कच्चे मकानों की दीवारें गिरा दीं।
हाथियों ने घर में रखी चावल की बोरियां भी खा लीं। इसके बाद झुंड खेतों में पहुंचा और धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : Raipur Tiranga Photo Controversy : तिरंगे की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता पर FIR
कई किसानों की धान की फसल बर्बाद
धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग इलाकों में भी हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मेढ़रमार में गगन मंडल, संजय अग्रवाल और विनोद जेठवानी की धान की फसल रौंदी गई।
वहीं कापू रेंज के पंडरापाठ, परसापारा, सांगुल और तालगांव में ननकु वर्मा, रामेश्वर वर्मा, अकबर वर्मा, भीमू पैंकरा, गुणसागर, हेमसागर, मधु यादव, परसु सिदार और कोरनो यादव की फसल को नुकसान हुआ।
कापू रेंज के कोयलारडांड में बीरा लकड़ा, सोमनाथ राठिया, सुंदर सिंह और रवि राठिया के खेत भी हाथियों के झुंड ने रौंद दिए। फसलों के नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजे की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : 1 Crore Jewellery Theft : सीतापुर में ज्वेलरी चोरी का खुलासा जल्द, ओडिशा से बरामद हुए सोने-चांदी के जेवर
ड्रोन से निगरानी, ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क
घरघोड़ा सब-डिविजन के एसडीओ आशुतोष मंडावा के मुताबिक, क्षेत्र में हाथियों की संख्या बढ़ी है। हाथियों के दल में छोटे शावक भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ड्रोन और हाथी मित्र दल की मदद से लगातार निगरानी कर रही है।
प्रभावित गांवों में वन विभाग की ओर से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों को हाथियों के करीब नहीं जाने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : Khuntaghat Dam Viral Video : खतरनाक रीलबाजी, पुलिस ने लगाई फटकार: कान पकड़वाकर कराई उठक-बैठक
नुकसान का आकलन, मुआवजे की तैयारी
वन विभाग की टीम हाथियों से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। घरों और फसलों को हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। आकलन पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी।
फिलहाल वन विभाग की निगरानी के बावजूद बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखें और वन विभाग को तत्काल सूचना दें।
यह भी पढ़ें : Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप




