CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान पर होगी डिप्लोमेसी स्ट्राइक, सांसदों के 8 ग्रुप 8 देशों को बताएंगे हकीकत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान पर होगी डिप्लोमेसी स्ट्राइक, सांसदों के 8 ग्रुप 8 देशों को बताएंगे हकीकत

By Newsdesk Admin
16/05/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मई ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए सरकार ने सांसदों के एक दल को विदेश भेजने का फैसला किया है. इसके बाद अब संसदीय कार्य मंत्रालय ने सभी राजनीतिक दलों से बातचीत शुरू कर दी है. शुक्रवार से संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू सभी पार्टियों के संसदीय दल के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं. संसदीय कार्य मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सांसदों के दल का समूह बनाने की कवायद शुरू की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में सांसदों के 8 ग्रुप बनाए जाएंगे. सांसदों के ये 8 ग्रुप, 8 अलग-अलग देशों का दौरा कर भारत का पक्ष रखेंगे. 8 ग्रुप में हर पार्टी के सांसदों होंगे. इन ग्रुप को विदेश भेजने का मकसद पाकिस्तान के साथ हालिया सैन्य संघर्ष के बाद वैश्विक स्तर पर भारत का पक्ष रखना है. इसे लेकर कांग्रेस का कहना है कि सरकार की इस पहल का वो हिस्सा होगी.कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का बयानइस मामले को लेकर अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

हालांकि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीटीआई को बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इस बारे में बात की है. इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर दो सर्वदलीय बैठकों की अध्यक्षता करने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं वो संसद का विशेष सत्र बुलाने पर राजी नहीं हुए.बीजेपी लगातार कांग्रेस को बदनाम कर रहीजयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सामूहिक संकल्प दिखाने और 22 फरवरी 1994 को संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव को दोहराने की मांग कर रही है.

प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस को बदनाम कर रही है. जबकि कांग्रेस ने एकता और एकजुटता की बात की है. अब अचानक प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रुख बताने के लिए अलग-अलग दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने का फैसला किया है.कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करतीउन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश हित के साथ खड़ी रहती है. भाजपा की तरह कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करती है. इसलिए कांग्रेस इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा होगी. बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था.

वाइफ की सक्सेज से पतियों को होती है प्रॉब्लम? रकुल ने प्रियंका-निक का नाम लेकर दिया ऐसा जवाब
Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, पार्टी ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा
कॉलेज के सामने चिकन कार्नर देख भड़के विधायक, चल गया बुलडोजर, घुमाया बल्ला-कई मुर्गियों की बची जान
संभल की शाही जामा मस्जिद पर ASI ले सकता है ये बड़ा फैसला, बोर्ड पर बदल जाएगा नाम?
Jewellery Theft Case Raipur : सदर बाजार ज्वेलरी शॉप में चोरी, अंतर्राज्यीय महिला आरोपी गिरफ्त में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

bsp-quarter-encroachment :मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक…

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?