वैशाली नगर विधानसभा के वेंडर्स को विधायक कार्यालय से मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा, कल से शुरू होगा पंजीयन, निजी कंपनी के माध्यम से मिलेगा मेडिकल क्लेम
सीजी भास्कर, 24 नवंबर। वैशाली नगर विधानसभा में जनसेवा की एक और महत्वपूर्ण पहल (Medical Claim Scheme) करते हुए विधायक रिकेश सेन ने क्षेत्र के चाय दुकान और पान दुकान संचालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र में दुकान संचालित करने वाले चाय एवं पान दुकानदारों और उनके परिवार को 3 लाख तक का मेडिकल क्लेम उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विधायक अपने कार्यालय के माध्यम से निजी कंपनी से स्वास्थ्य सुरक्षा की व्यवस्था करवाएंगे।
यह भी पढ़ें : Balodabazar Illegal Paddy Seizure : बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा, 4 जगहों पर छापेमारी; 393 कट्टा धान और 15 कट्टा चावल जब्त
विधायक रिकेश सेन ने आज रात्रि 8 बजे इस नई पहल की घोषणा करते (Medical Claim Scheme) हुए बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित दुकानदारों को विधायक कार्यालय में अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन की प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए हितग्राही श्वेतांबर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड, शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकेंगे।
इस योजना का लाभ वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपनी दुकान संचालित करने वाले चाय एवं पान विक्रेता उठा सकेंगे। इसमें दुकानदार के साथ उनके परिवार को भी 3 लाख तक के मेडिकल क्लेम की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Surguja Elephant Attack : फसल बचाने निकले युवक को हाथी ने दौड़ाकर पटका, जशपुर से पहुंचे 3 हाथी
गौरतलब है कि विधायक रिकेश सेन द्वारा शुरू की जा रही यह 25वीं जनसेवा (Medical Claim Scheme) पहल है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ अपनी विधानसभा में लगातार नई जनसेवा योजनाएं शुरू कर रहे विधायक की इस पहल का उद्देश्य छोटे दुकानदारों और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत देते हुए स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
खबरें और भी हैं : Korba Scrap Truck Accident : राताखार में घर में जा घुसा कबाड़ से भरा ट्रक, सोता परिवार बाल-बाल बचा; 7 लाख का माल जब्त


