CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Virat Kohli Record : ‘बस 3 शतक और…’ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ेंगे किंग कोहली

Virat Kohli Record : ‘बस 3 शतक और…’ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ेंगे किंग कोहली

By Newsdesk Admin
26/12/2025
Share
Virat Kohli Record
Virat Kohli Record

सीजी भास्कर, 26 दिसंबर। करीब 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे विराट कोहली (Virat Kohli Record) इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में छा गए। दिल्ली की ओर से खेलते हुए उन्होंने आंध्र के खिलाफ 131 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के चलते ही दिल्ली ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। इस सेंचुरी के साथ ही वो अपने रोल मॉडल सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो रिकॉर्ड…

Contents
  • टूटेगा यह रिकॉर्ड
  • सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट
  • इस तरह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट

टूटेगा यह रिकॉर्ड

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े वनडे टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कोहली (Virat Kohli Record) ने शानदार शतक लगाया। यह उनके लिस्ट-ए करियर का 58वां शतक रहा था। दरअसल, विराट लिस्ट-A क्रिकेट की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे इस मामले में केवल सचिन तेंदुलकर हैं। उनके नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में 60 शतक हैं। वहीं विराट के नाम 58 शतक हैं। कोहली को उनका रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए केवल 3 शतक और चाहिए।

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट

लिस्ट-ए क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके 60 शतक हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली (Virat Kohli Record) हैं जिनके खाते में 58 शतक दर्ज हैं। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के लीजेंड ग्राहम गूच हैं, जिनके नाम 44 शतक हैं। 40 शतक के साथ ग्रीम एश्ली हिक जबकि पांचवे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा हैं जिनके लिस्ट-ए क्रिकेट में 39 शतक हैं।

इस तरह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट

बीसीसीआई ने सभी सीनियर क्रिकेटरों को यह आदेश दिया था कि जब वह कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेल रहे हों तो उस समय उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुताबिकसीनियर प्लेयर्स को विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू लिस्ट-ए टूर्नामेंट के कम से कम दो मैच खेलने होंगे। कोहली अब अपना अगला मैच 26 दिसंबर को खेलेंगे। यह मैच दिल्ली की टीम गुजरात के खिलाफ खेलेगी। यदि इस मैच में भी पहले मैच की तरह विराट शतक लगा देते हैं तो यह उनका लिस्ट-ए क्रिकेट में 59 शतक होगा।

इसके बाद टीम इंडिया 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यदि इस सीरीज में विराट दो शतक और लगा देते हैं तो लिस्ट-ए में उनके 61 शतक हो जाएंगे। इस तरह वो सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे और वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बन जाएंगे। बता दें कि ODI मैच भी लिस्ट-A क्रिकेट के अंतर्गत आते हैं।

Venkatesh Iyer : ‘जरूरी नहीं कि हर मैच में परफॉर्म करूं…’, 24 करोड़ी IPL खिलाड़ी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
Vaibhav Suryavanshi : 11 छक्के, 7 चौके और 35 गेंद में सेंचुरी, 14 साल के सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त, देखिए विडियो
NGT Action : एनजीटी की सख्ती, नोटिस की अनदेखी पर रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर रोक
T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, अब खेल पत्रकारों को भी ICC ने किया बाहर
Mohammad Siraj ICC fine : विकेट लेकर ज्यादा आक्रामक होकर जश्न मनाना पड़ा भारी, भारतीय गेंदबाज पर ICC ने ठोक दिया जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा
Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा

त्योहारों से पहले महंगाई ने आम लोगों की…

Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग
Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ के फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश का इंतजार…

Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट
Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट

राहुल गांधी बस्तर दौरा (Rahul Gandhi Bastar Visit)…

Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root)…

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?