CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज को…’, पहलगाम हमले पर हरियाणा के मंत्री का बड़ा बयान, हिंदुओं से की ये अपील

‘अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज को…’, पहलगाम हमले पर हरियाणा के मंत्री का बड़ा बयान, हिंदुओं से की ये अपील

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

पहलगाम , 23 अप्रैल 2025:

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देशभर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है. इस हमले में करनाल के एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद अब राजनीति में भी उबाल आने लगा है. हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा (Mahipal Dhanda) ने रोहतक के नेकराम कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने न सिर्फ आतंकवादियों की निंदा की, बल्कि मुस्लिम समाज को भी आत्मविश्लेषण की सलाह दी.

ढांडा ने कहा, “अगर इस्लाम में धर्म और जाति पूछकर हत्या करना जायज है, तो यह गलत है. अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज को समझने की जरूरत है कि क्या वह इस विचारधारा के साथ खड़ा है?” उन्होंने कहा कि जो लोग इस्लाम के नाम पर धर्म पूछकर निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

यह हमला हिंदू समाज भूलेगा नहीं- ढांडा

उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि वह अब एकत्रित और संगठित हो. उन्होंने कहा “पुलवामा में हमने देखा था कि हमारे जवानों ने चुन-चुन कर आतंकवादियों को मार गिराया था. अब सरकार की सोच और नीति दोनों बदल चुकी हैं. यह हमला हिंदू समाज नहीं भूलेगा.”

ढांडा ने कहा, “अब भारत कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत सोच वाला देश है. निर्दयी आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. आतंकवादी दूर बैठकर घटनाओं को अंजाम देते हैं, लेकिन उन्हें इसका करारा जवाब मिलेगा.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग इस्लाम के नाम पर मारे गए, उनके परिवारों के प्रति भी संवेदना है.

करनाल के युवक की हत्या पर बोले क्या बोले महिपाल ढांडा ढांडा?

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले से करनाल के युवक की मौत ने हरियाणा को झकझोर दिया है. यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति की जान नहीं ले गया, बल्कि पूरे समाज को एक चेतावनी दे गया है कि अब एकता समय की सबसे बड़ी जरूरत है. मंत्री के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह मुस्लिम समाज के सभी लोगों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन कट्टर विचारधाराओं के खिलाफ है जो धर्म के नाम पर खून बहाने को जायज ठहराते हैं.

Shri Vishnu Prasad Sharma Death : वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा के पिता विष्णु प्रसाद शर्मा का निधन
Road Accident Scheme India : हादसे में जान बचाने वालों को मिलेगा इनाम, घायलों का होगा कैशलेस इलाज – सड़क सुरक्षा पर मोदी सरकार का बड़ा कदम
यूपी के जिला पंचायतों में अब विधायकों के भी प्रस्ताव! ओपी राजभर की अगुवाई वाली बैठक में मांग
जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना के वाहन पर फायरिंग, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल
धमकी भरा संदेश भेजने वाला गिरफ्तार, RDX और आतंकियों के घुसपैठ का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?