सीजी भास्कर, 11 नवंबर। कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित बंद एसएलआरएम सेंटर में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर आसपास की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एसईसीएल कर्मचारियों और उनके परिवारों में दहशत फैल गई। (Fire at the SLRM center)
सूचना मिलते ही एसईसीएल की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। आशंका थी कि आग की लपटें आसपास के आवासीय मकानों तक पहुंच सकती थीं।
बंद सेंटर में जमा था कचरे का अंबार : Fire at the SLRM center
जानकारी के अनुसार, एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कचरा संग्रहण और पुनर्चक्रण के लिए किया गया था, लेकिन यह लंबे समय से बंद पड़ा है। रखरखाव के अभाव में सेंटर के अंदर और बाहर सूखा कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट बड़ी मात्रा में जमा था।
पूर्व पार्षद की सूचना पर पहुंची दमकल टीम : Fire at the SLRM center
आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद शाहिद कुजूर को दी। उन्होंने तत्काल एसईसीएल के अधिकारियों और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई।

बिजली की लाइन से चिंगारी निकलने की आशंका
पूर्व पार्षद शाहिद कुजूर के मुताबिक, सेंटर के पास से गुजर रही बिजली की लाइन से चिंगारी निकलने या किसी अन्य कारण से आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। (Fire at the SLRM center)


