CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आयुक्त ने एसएलआरएम सेंटरों का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

आयुक्त ने एसएलआरएम सेंटरों का किया निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

By Newsdesk Admin
25/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर के विभिन्न एसएलआरएम सेंटर्स का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि जिन एसएलआरएम सेंटरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां तत्काल संचालन शुरू किया जाए, ताकि शहर से निकलने वाले कचरे का समय पर और वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मजबूत कचरा प्रबंधन व्यवस्था से शहर की सफाई में सुधार होगा और नागरिकों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

आयुक्त ने निगम मुख्य कार्यालय परिसर में स्थित बायोगैस प्लांट के दस्तावेजों का भी अवलोकन किया और इसे जल्द पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बायोगैस प्लांट चालू होने से जैविक कचरे का बेहतर उपयोग होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा मुख्य कार्यालय स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर आवश्यक संधारण कार्य कराने के निर्देश भी दिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता अर्पित बंजारे, नितेश मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता बसंत साहू, दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी, अंकित सक्सेना और अंजनी सिंह उपस्थित रहे।

आयुक्त के इस निरीक्षण को शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
Educational News 🔵 पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षा 28 को 🟢 37 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
महिला थाने में पहुंची ACB : फाइलों में छिपी थीं 500-500 के नोटों की गड्डियां, कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, थाना अधिकारी के घर मिला 1 लाख कैश, जांच जारी
BLO और किसी चुनावकर्मी को घुसने न दें’, पप्पू यादव बोले- ‘कोई जबरदस्ती आ जाए तो…’
Chhaava : छावा ने ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, ये हैं भारतीय सिनेमा की शीर्ष 8 फिल्में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Police Attack
Gariaband Police Attack : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 6 आरोपी पकड़े गए

Gariaband Police Attack : पुलिस अब पूरे मामले…

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?