CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Drug News : पुलिस को चकमा देकर भागा एमडीएमए तस्कर, 3 घंटे बाद फिर दबोचा! पेड़ के नीचे छिपा रखा था 4.93 ग्राम ड्रग्स

Raipur Drug News : पुलिस को चकमा देकर भागा एमडीएमए तस्कर, 3 घंटे बाद फिर दबोचा! पेड़ के नीचे छिपा रखा था 4.93 ग्राम ड्रग्स

By Newsdesk Admin
11/11/2026
Share
Raipur Drug News : पुलिस को चकमा देकर भागा एमडीएमए तस्कर, 3 घंटे बाद फिर दबोचा! पेड़ के नीचे छिपा रखा था 4.93 ग्राम ड्रग्स
Raipur Drug News : पुलिस को चकमा देकर भागा एमडीएमए तस्कर, 3 घंटे बाद फिर दबोचा! पेड़ के नीचे छिपा रखा था 4.93 ग्राम ड्रग्स

सीजी भास्कर, रायपुर, 11 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी (Raipur Drug News) महज तीन घंटे बाद दोबारा पकड़ लिया गया। मौदहापारा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने मुशर्फ कादरी (22) को रजबंधा मैदान के पास पकड़ा था, लेकिन वह अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे काला मैदान के पास से दोबारा गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पेड़ के नीचे छिपाकर रखा गया 4.93 ग्राम एमडीएमए भी बरामद किया गया।

Contents
  • ग्राहक तलाशने की सूचना पर पहुंची पुलिस
  • तीन घंटे में काला मैदान से पकड़ा
  • पेड़ के नीचे छिपाया था एमडीएमए
  • एमडीएमए सप्लाई नेटवर्क की जांच

यह भी पढ़ें : Baba takes aim the PM : टीएस सिंहदेव का PM मोदी पर निशाना, बोले- प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट एक्सपर्ट नहीं, देश के पीएम हैं

ग्राहक तलाशने की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 नवंबर की शाम सूचना मिली थी कि एक युवक प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर ग्राहक तलाश रहा है। इसके बाद मौदहापारा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने रजबंधा मैदान के पास घेराबंदी की। मौके से संदिग्ध युवक मुशर्फ कादरी को पकड़ा गया। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही थी और तलाशी की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान आरोपी अंधेरे और आसपास की तंग गलियों का फायदा उठाकर भाग निकला।

यह भी पढ़ें : Mother Dairy ने 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दूध के दाम, गुरुवार से नई कीमतें लागू

तीन घंटे में काला मैदान से पकड़ा

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में घेराबंदी की गई और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने उसे काला मैदान के पास से दोबारा पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें :  Congress announce National Secretaries soon : कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी, 200 नेताओं के इंटरव्यू पूरे; जल्द घोषित हो सकती है नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची

पेड़ के नीचे छिपाया था एमडीएमए

दोबारा गिरफ्त में आने के बाद पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर समवेत शिखर कॉम्प्लेक्स के पास एक पेड़ के नीचे छिपाकर रखा गया पर्स बरामद किया गया। पर्स में चार पैकेट में सफेद नशीला पाउडर रखा था। पुलिस के अनुसार, जांच में यह एमडीएमए ड्रग्स पाया गया। पैकेट सहित इसका कुल वजन 4.93 ग्राम और अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से नकदी, एक एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और डियो स्कूटी भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें : Durg Drug News : शिवनाथ नदी के पास नशीली गोलियों का सौदा करने पहुंचा युवक! पुलिस ने 395 टैबलेट के साथ दबोचा, जेल भेजा

एमडीएमए सप्लाई नेटवर्क की जांच

पुलिस ने मुशर्फ कादरी, पिता मुख्तार खान, निवासी मौदहापारा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मौदहापारा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में नशीले पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को एमडीएमए कहां से मिलता था और वह किन लोगों तक इसकी सप्लाई करने वाला था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  Assam Train Accident: असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे का शिकार! इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे

Natural Farming Chhattisgarh : ड्रोन तकनीक से लेकर प्राकृतिक खेती तक की किसानों को दी जानकारी
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल
EOW Raid Chhattisgarh : आठ घंटे की छानबीन! सौम्या के लिपिक जयचंद कोसले के घर से निकले काले खेल के सबूत
MGNREGA Irregularity  : तालाब गहरीकरण में 10 लाख के काम पर सवाल, मशीनों से काम और फर्जी भुगतान के आरोप
Bijapur Teacher Suicide Case : प्रधान अध्यापक की फांसी से हड़कंप, सुसाइड नोट में ठेकेदार-इंजीनियर पर सीधे आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Drug News : पुलिस को चकमा देकर भागा एमडीएमए तस्कर, 3 घंटे बाद फिर दबोचा! पेड़ के नीचे छिपा रखा था 4.93 ग्राम ड्रग्स
Raipur Drug News : पुलिस को चकमा देकर भागा एमडीएमए तस्कर, 3 घंटे बाद फिर दबोचा! पेड़ के नीचे छिपा रखा था 4.93 ग्राम ड्रग्स

राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के…

Baba takes aim the PM : टीएस सिंहदेव का PM मोदी पर निशाना, बोले- प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट एक्सपर्ट नहीं, देश के पीएम हैं
Baba takes aim the PM : टीएस सिंहदेव का PM मोदी पर निशाना, बोले- प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट एक्सपर्ट नहीं, देश के पीएम हैं

Baba takes aim the PM

Mother Dairy ने 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दूध के दाम, गुरुवार से नई कीमतें लागू

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका…

Congress announce National Secretaries soon : कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी, 200 नेताओं के इंटरव्यू पूरे; जल्द घोषित हो सकती है नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची
Congress announce National Secretaries soon : कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी, 200 नेताओं के इंटरव्यू पूरे; जल्द घोषित हो सकती है नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची

Congress announce National Secretaries soon

Durg Drug News : शिवनाथ नदी के पास नशीली गोलियों का सौदा करने पहुंचा युवक! पुलिस ने 395 टैबलेट के साथ दबोचा, जेल भेजा
Durg Drug News : शिवनाथ नदी के पास नशीली गोलियों का सौदा करने पहुंचा युवक! पुलिस ने 395 टैबलेट के साथ दबोचा, जेल भेजा

दुर्ग जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?