CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bijapur Teacher Suicide Case : प्रधान अध्यापक की फांसी से हड़कंप, सुसाइड नोट में ठेकेदार-इंजीनियर पर सीधे आरोप

Bijapur Teacher Suicide Case : प्रधान अध्यापक की फांसी से हड़कंप, सुसाइड नोट में ठेकेदार-इंजीनियर पर सीधे आरोप

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share
Bijapur Teacher Suicide Case
Bijapur Teacher Suicide Case

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : बीजापुर जिले में एक हृदयविदारक घटना (Bijapur Teacher Suicide Case) ने पूरे शिक्षा विभाग और प्रशासन को झकझोर दिया है। प्राथमिक शाला मांझीपारा पालनार में पदस्थ प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने गुरुवार सुबह जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में ठेकेदार, इंजीनियर और समग्र शिक्षा के एपीसी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, राजू पुजारी मूलतः चेरपाल (Bijapur Teacher Suicide Case) के निवासी थे और पदोन्नति के बाद उन्हें पालनार में पदस्थ किया गया था। यहां स्कूल भवन निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसकी राशि शाला प्रबंधन समिति के खाते से जारी होनी थी। आरोप है कि संबंधित निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार देवाशीष मंडल, इंजीनियर शैलेश वासम और एपीसी छबितेश डोंगरे द्वारा अधूरे काम के बावजूद भुगतान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि प्रधान अध्यापक ने अधूरे कार्य के भुगतान से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी मानसिक दबाव को सहन नहीं कर पाने के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के दिन राजू पुजारी सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर दोपहर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद करीब दोपहर 2 बजे उनका शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया। (

इस घटना के बाद परिजनों और समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। तेलगा समाज और आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग जिला अस्पताल पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कई घंटों तक प्रदर्शन जारी रहा, जिससे प्रशासन पर दबाव बना रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक ईमानदार शिक्षक का इस तरह आत्महत्या करना बेहद दुखद है और इससे साफ जाहिर होता है कि उसे कितना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया होगा। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का जिक्र करते हुए ठेकेदार, इंजीनियर और एपीसी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यह सुसाइड नोट अब जांच का अहम आधार बन गया है।

बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त और विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि शासकीय कर्मचारियों पर पड़ रहे मानसिक दबाव को भी उजागर करती है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Ear Drum Rupture : शिक्षक की पिटाई से 11वीं के छात्र का कान फटा, FIR दर्ज
Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज
Breaking News : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई Supend, दुर्ग बालोद मनेंद्रगढ़ और सारंगढ़ EE को शोकाज को नोटिस
Gold prices fall : चांदी के दाम में दिखी तेजी
Chhattisgarh e-Office Implementation: नए साल से फाइलों को ‘डिजिटल ताला’, कागज की नोटशीट पर फुल स्टॉप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

bsp-quarter-encroachment :मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक…

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?